कई पुराने मंत्रियों ने ट्विटर पर पद को प्रोफाइल से हटाया
एनडीए गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार की देर रात भाजपा के नेताओं ने अपना बोर्ड बदलना शुरू कर दिया. एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री रही रेणु देवी के बोर्ड पर उपमुख्यमंत्री के साथ पूर्व जोड़ दिया गया. वहीं तारकिशोर प्रसाद ने ट्विटर पर अपने प्रोफाइल में लिखा पूर्व उपमुख्यमंत्री. आवास के बाद खड़े एक सुरक्षा कर्मी ने बताया कि साहब ने आदेश दिया है. बुधवार को बोर्ड बदल दिया जायेगा. एक मंत्री आवास के बाहर खड़ेप्राइवेट कर्मी ने बताया कि मंत्री जी बोल रहे थे कि बुधवार को वाहन लौटा दिये जायेंगे. वहीं, जानकारों की मानें, तो कई मंत्रियों ने रात में ही वाहन लौटा दिया.