नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्‍म... पोर्टिको में भावुक हुए सुशासन बाबू, ये होंगे बिहार के अगले CM और डिप्‍टी सीएम?

Bihar Next CM : बिहार में 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन का वक्त आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्‍म हो चुकी है. नए CM और डिप्‍टी सीएम को लेकर कयास तेज हो गए हैं. सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के नाम चर्चा तेज हो गई है.

Bihar Next CM : इस वक्‍त पूरे बिहार की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं. देश की मीडिया की निगाहें भी बिहार की हर हलचल पर है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि आज बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने 20 वर्ष के कार्यकाल के बाद आखिरी कैबिनेट (Nitish Kumar Last Cabinet) का हिस्‍सा बने. कल बिहार को नया सीएम मिल जाएगा. ऐसे में आज की उनकी कैबिनेट की बैठक अहम मानी जा रही है.

पोर्टिको में भावुक रही मुलाकात

बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार सचिवालय में नीचे उतरे. यहां उन्‍होंने अपने सहयोगियों के साथ बातचीत की. सचिवालय से निकलने से पहले वो पोर्टिको में भी अपने करीबियों से मुलाकात और बातचीत करते नजर आए. माना जा रहा है ये मुलाकात काफी भावुक करने वाली रही है.

कल बिहार में होगी नई सरकार

कैबिनेट से निकल कर सीएम नीतीश कुमार सीधे अपने आवास एक अणे मार्ग जाएंगे. जहां ये तय होगा कि बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? हालांकि इस बात के स्‍पष्‍ट संकेत मिल रहे हैं कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम हो सकते हैं. मगर बीजपी के चौंकाने वाले इतिहास और रवैये को देखते हुए
इस बैठक के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार में नई सरकार किसकी होगी.

विजय चौधरी हो सकते हैं डिप्‍टी सीएम

यहां गौर करने वाली बात ये है कि नीतीश कुमार के आखिरी कैबिनेट में हिस्‍सा लेने जाते वक्‍त और आने के दौरान सीएम नीतीश के साथ विजय चौधरी और सम्राट चौधरी दोनों नजर आए. अब ऐसे में बिहार की राजनीति में कयासों को एक बार फिर हवा मिलनी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि डिप्‍टी सीएम के रूप में Nitish Kumar के करीबी नेता विजय चौधरी हो सकते हैं. जैसा कि बीजेपी जब ‘छोटे भाई’ की भूमिका में थी, तब BJP ने आने दो डिप्‍टी सीएम दिए थे, जेडीयू भी महत्‍वपूर्ण पदों के साथ अपने दो डिप्‍टी सीएम बना सकती है. ऐसे में निशांत के अलावा विजय चौधरी के नाम को हवा मिल रही है.

Also Read : नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक खत्म, ब्रीफिंग कैंसिल, 3 बजे इस्तीफा दे सकते हैं सीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >