बिहार के अगले सीएम पर कांग्रेस नेता बोले- मिलेगा थोपा हुआ मुख्यमंत्री, अंबेडकर जयंती पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

Bihar New CM: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबरों के बीच कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने आरोप लगाया है कि बिहार को “थोपा हुआ मुख्यमंत्री” मिलने जा रहा है.

Bihar New CM: बिहार की सियासत में आज एक युग का अंत होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य को एक नया चेहरा मिलने की उम्मीद है. इस बदलाव के बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर हमला बोलकर राजनीतिक पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

कांग्रेस का दावा है कि बिहार की जनता की पसंद को दरकिनार कर दिल्ली से मुख्यमंत्री को थोपा जा रहा है.

थोपा हुआ CM

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बयान जारी कर कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को हटाकर नया चेहरा लाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला जनता की इच्छा के खिलाफ है और बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिलेगा जिसका नाम तक अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

राठौड़ ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब कुछ सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है ताकि यह संदेश दिया जा सके कि देश में व्यक्ति विशेष संविधान से ऊपर है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने इस पूरे घटनाक्रम को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती से जोड़ते हुए इसे संविधान का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि जिस दिन पूरा देश संविधान निर्माता को नमन कर रहा है, ठीक उसी दिन बिहार में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को हटाकर दिल्ली से नाम तय किया जा रहा है.

कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को अंबेडकर जयंती से जोड़ते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन संविधान निर्माता की जयंती है, उसी दिन इस तरह का फैसला लेना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद को संविधान से ऊपर मानते हैं.

कांग्रेस का आरोप है कि नाम गुप्त रखना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री का चुनाव बिहार के विधायकों ने नहीं बल्कि दिल्ली के आलाकमान ने किया है. राजेश राम ने भी इस पर दुख जताते हुए कहा कि आज लोकतंत्र खोखला महसूस हो रहा है.

Also Read: गेटवे ऑफ वीटीआर’ बनेगा बिहार का नया टूरिस्ट हब, जानिए कब तक खुलने की है संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >