Bihar Weather Forecast Live: पटना में हुई झमाझम बारिश, जानिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कहां किया है अलर्ट

Bihar Weather Forecast Live: बिहार के में लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, शनिवार सुबह से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.

Live Updates
11:55 PM. 4 Jul 23 6:25 PM. 4 Jul

बिहार में बारिश को लेकर विभाग का अलर्ट, गंडक नदी में जलस्तर में आंशिक वृद्धि दर्ज

बिहार में बारिश को लेकर विभाग का अलर्ट जारी हुआ है. इधर, गंडक नदी में जलस्तर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है.

11:55 PM. 4 Jul 23 6:25 PM. 4 Jul

बिहार में मानसून रहेगा सक्रिय, विभाग ने बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी

बिहार में मानसून फिलहाल सक्रिय रहेगा. विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

11:55 PM. 4 Jul 23 6:25 PM. 4 Jul

बारिश का आंकड़ा तेजी से बढ़ा सामान्य की ओर, करीब 150 मिलीमीटर से अधिक हुई बारिश

बिहार में बारिश का आंकड़ा तेजी से सामान्य की ओर बढ़ रहा है. सोमवार तक करीब 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है.

9:23 PM. 4 Jul 23 3:53 PM. 4 Jul

बिहार में मानसून की सक्रियता जारी, अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के आसार

बिहार में मानसून की सक्रियता जारी है. अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के आसार है.

9:23 PM. 4 Jul 23 3:53 PM. 4 Jul

जमुई में वज्रपात से 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के सिधौक बहियार में हल्की बारिश में अचानक हुए वज्रपात में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. वहीं, इस बज्रपात की घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक बच्ची की पहचान रतनपुर यादव टोला निवासी सातो यादव की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुयी है. जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव के यादव टोला निवासी सातो यादव की पुत्री अंशु कुमारी सिधौक बहियार में मवेशी चराने गयी थी. इसी दौरान मवेशी को लेकर लौटने के क्रम में अचानक हुए वज्रपात में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

9:23 PM. 4 Jul 23 3:53 PM. 4 Jul

भोजपुर, गया में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

भोजपुर, गया, नवादा, मुंगेर, कैमूर, सीतामढ़ी, शिवहर, बक्सर, रोहतास में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

मुख्य बातें

Bihar Weather Forecast Live: बिहार के में लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, शनिवार सुबह से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >