Bihar Weather Forecast Live: राजधानी पटना में शुरू हुई झमाझम बारिश, सासाराम में वज्रपात से बुजुर्ग की मौत

Bihar Weather Forecast Live: बिहार के में लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.

Live Updates
8:59 PM. 8 Jul 23 3:29 PM. 8 Jul

बिहारः सासाराम में वज्रपात से बुजुर्ग की मौत

सासाराम ग्रामीण़ दरीगांव थाना क्षेत्र के जमहत गांव में शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक गांव निवासी स्व बसलोचन चेरो का बेटा भोला चेरो बताया जा रहा है. इसकी जानकारी दरीगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बुजुर्ग बधार में निकला हुआ था. इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश के दौरान घर वापस लौटने लगे, वज्रपात हुआ और उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

8:59 PM. 8 Jul 23 3:29 PM. 8 Jul

राजधानी पटना में हुई झमाझम बारिश, कई जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी

राजधानी पटना में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने लखीसराय, नालंदा, अरवल , गया, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीवान, कैमूर, रोहतास, सारण और औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त किया है.

8:33 PM. 8 Jul 23 3:03 PM. 8 Jul

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 2 से 3 घंटे में इन 11 जिलों में होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

लखीसराय, नालंदा, अरवल , गया, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीवान, कैमूर, रोहतास, सारण और औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

8:33 PM. 8 Jul 23 3:03 PM. 8 Jul

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव, ठनका को लेकर कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. ठनका को लेकर कई जिलों के लिए चेतावनी जारी हुई है.

8:33 PM. 8 Jul 23 3:03 PM. 8 Jul

लखीसराय, नालंदा में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

लखीसराय, नालंदा, अरवल, गया, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीवान, कैमूर, रोहतास, सारण, औरंगाबाद में अगले दो से तीन घंटों के लिए बारिश, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

8:33 PM. 8 Jul 23 3:03 PM. 8 Jul

पटना सहित 28 जिलों में आंधी को लेकर अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पटना सहित 28 जिलों में आंधी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

मुख्य बातें

Bihar Weather Forecast Live: बिहार के में लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >