Bihar News: ड्राइवरों का बनेगा यूनिक आईडी कार्ड, मिलेगा पेंशन, बीमा और अन्य सुविधाओं का लाभ

Bihar News: पटना के एक लाख वाहन चालकों को मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना 2024 से जोड़ा जाएगा. इसके तहत सभी वाहन चालकों को बीमा, पेंशन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसके लिए फ्री में पंजीकरण होगा.

Bihar News: राजधानी पटना के एक लाख से अधिक वाहन चालकों का यूनिक आई़डी कार्ड बनने वाला है.इसके लिए फ्री में रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. इस लिस्ट में ट्रक, बस, ऑटो और टैक्सी ड्राइवर शामिल होंगे. एक बार इस योजना में रजिस्टर्ड होने के बाद ड्राइवरों को बीमा, पेंशन और अलग-अलग तरह की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा. यूनिक आईडी नंबर के लिए उन्हें पहले आवेदन करना होगा. बता दें, ड्राइवरों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना 2024 की शुरुआत हो रही है. इसके तहत वाहन चालकों और उनके परिवार को स्वास्थ्य के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी. इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी बनेगी. इसके अध्यक्ष जिला पदाधिकारी होंगे. पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक होंगे. सदस्य सचिव जिला परिवहन पदाधिकारी होंगे. वहीं पुलिस उपाध्यक्ष ट्रैफिक और श्रम अधीक्षक सदस्य होंगे. साथ ही मोटरयान निरीक्षक नोडल पदाधिकारी होंगे.

ड्राइवरों को मिलेगा पेंशन

इस योजना के तहत सभी वाहन चालकों को राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री वृद्धाजन पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा. इस योजना के तहत 60 से 79 साल के वाहन चालकों को हर महीने 200 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच दिए जाएंगे. वहीं 80 या इससे अधिक उम्र वाले ड्राइवरों को हर महीने 500 रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे.

परिषद अपने स्तर से लेगा निर्णय

इस योजना के लिए तैयार कमिटी  की जिलास्तर बैठक हर दो महीने पर होगी. योजना की समीक्षा बिहार सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा की जाएगी. किसी तरह की समस्या होने पर परिषद अपने स्तर से निर्णय लेगा. एडिशनल डीटीओ पिंकू कुमार ने कहा कि  जिले के सभी ड्राइवरों का यूनिक आईडी बनेगा. इसके तहत हर ड्राइवरों का फ्री में रजिस्ट्रेशन होगा. उस यूनिक आईडी से सभी वाहन चालकों को बीमा, पेंशन के साथ कई अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >