बिहार: दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के गया जिले में दो साल के मालूम बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार भी कर लिया है. मामला जिले के आमस थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है.

Bihar News: बिहार के गया जिले में दो साल के मालूम बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार भी कर लिया है. मामला जिले के आमस थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि महिला पर बार-बार माइके चले जाने और किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करने का आरोप था. उसके ससुराल और माइके पक्ष के लोगों को बुलाकर पंचायत भी बुलाई गई थी. आरोप है कि इसके बाद महिला ने गुस्से में आकर बच्चे का गला दबा दिया.

अस्पताल ले जाने के दौरान बच्चे की मौत

बच्चे का गला दबाने के बाद उसे परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए थे. औरंगाबाद के मदनपुर अस्पताल में बच्चे को लाया गया. यहां से डॉक्टरों ने बच्चे को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यहां लेकर जाने के क्रम में बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.

Also Read: बिहार: समस्तीपुर के इंजीनियर की प्रकाशित होने वाली थी किताब, घर के पंखे से झूलता मिला शव
मामले की जांच में जुटी पुलिस

लोगों के अनुसार शादी के बाद से ही महिला किसी ना किसी बात को लेकर कलाह करती रहती थी. साथ ही वह किसी व्यक्ति से फोन पर बात किया करती थी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया है कि लिखित शिकायत के आधार पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज हुई. ससुर के आरोप के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही मासूम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर कुछ देर सड़क भी जाम किया था. इसके बाद पुलिस के समझाने पर वह शांत हुए.

Also Read: गोविंदा के गाने का भोजपुरी वर्जन वायरल, वीडियो में दिखी अक्षरा सिंह और करण खन्ना की शानदार केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >