Bihar News: जदयू कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-घूसे, देखते रह गए मंत्री

Bihar News: जदयू ने आज मोतिहारी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूसे चलने लगे. हैरानी की बात यह थी कि घटना के समय मंत्री भी वहीं स्टेज पर मौजूद थे.

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव को बिहार में सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुट गई हैं. चुनाव को लेकर प्रदेश के अलग अलग जिलों में जदयू की तरफ से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में पार्टी के नेता कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में मोतिहारी में आज जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. लेकिन, इस कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ता एकजुटता दिखाने के बजाय आपस में ही भिड़ गए. उनके बीच आपस में जमकर लात घूसे चलने लगे. हैरानी की बात यह है कि बिहार सरकार के मंत्री भी वही स्टेज पर मौजूद थे.

आपस में ही भीड़ गए कार्यकर्ता

मंत्री के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया. बता दें की बिहार सरकार के कई मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे थे. इनमें अशोक चौधरी, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार समेत करीब आधा दर्जन से अधिक नेता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. हालांकि, विवाद का कारण तो स्पष्ट नहीं है लेकिन किसी नेता के भाषण ना दिलवाने के कारण पूछे जाने पर एक नेता के बेटे द्वारा कार्यकर्ताओ से मारपीट करने की बात सामने आई है. 

ALSO READ: Bihar Politics: उपेन्द्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले- राजद की सरकार में बंद हुआ था BPSC

नेता कर रहे थे एकजुट होने की अपील

बता दें की मोतिहारी में आज यानी रविवार को जदयू की तरफ से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में जेडीयू कोटे के दो मंत्री समेत पार्टी के कई नेता पहुंचे थे. सभी नेता मंच से अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर जिलाध्यक्ष के बेटे और दूसरे समर्थकों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. मौके पर मौजूद जेडीयू के कुछ कार्यकर्ताओं ने समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे. बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >