Bihar News: शिवहर सेंट्रल बैंक में गार्ड के कंधे से फिसली बंदूक और चल गयी गोली, सेवानिवृत्त शिक्षक घायल

Bihar News: शिवहर सेंट्रल बैंक में सुरक्षा के लिए तैनात एक गार्ड की बंदूक अचानक चल गई और बंदूक से निकली गोली सेवानिवृत्त शिक्षक को जा लगी. अचानक गोली चलने से थोड़ी देर के लिए बैंक में अफरातफरी की स्थिति हो गयी. अचानक गोली चलने से थोड़ी देर के लिए बैंक में अफरातफरी की स्थिति हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेवानिवृत्त शिक्षक को सरोजा सीताराम अस्पताल पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड के कंधे पर से बंदूक का फीता टूट गया. बंदूक गिरने के साथ ही गोली चल गई जो सेवानिवृत्त शिक्षक के बाएं पैर में जा लगी. वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर एसडीपीओ शिवहर राकेश कुमार ,थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद सहित पुलिस टीम पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस आरोपी गार्ड से पूछताछ कर रही है वहीं बैंक के ग्राहक नाराज हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है. उनका कहना है कि बैंक में जिस तरह की भीड़ थी, उससे किसी की मौत भी हो सकती थी. इधर, इस घटना की चर्चा पूरे शहर में है.

Also Read: Bihar Breaking News: दरभंगा में सरकारी स्कूल के दरवाजे में उतरा करंट, चपेट में आने से एक छात्रा की मौत, कई घायल

Posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >