Action Against Builder: पटना के दो बड़े बिल्डरों पर गिरी गाज, RERA ने संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश

Bihar News: बिहार के दो बड़े बिल्डरों के खिलाफ रेरा ने नियम उल्लंघन के मामले में संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है. जब्त संपत्ति की नीलामी होगी और उस पैसे को पीड़ित आवंटियों में बांटा जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

Action Against Builder: बिल्डर गृह वाटिका होम्स और घर लक्ष्मी बिल्डकॉन पर भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) बिहार की गाज गिरी है. रेरा ने बिल्डर की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है. अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने बिल्डरों के खिलाफ यह आदेश जारी किया है. रेरा के आदेशों का पालन नहीं करने और पीड़ित आवंटियों को पैसा नहीं लौटाने के आरोप में दोनों बिल्डरों के खिलाफ यह कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

जब्त संपत्तियों की होगी नीलामी

प्राधिकरण अब इन जब्त सम्पतियों की नीलामी करेगा और जो राशि नीलामी से प्राप्त होगी, उससे आवंटियों के पैसे लौटाए जाएंगे. गृह वाटिका के खिलाफ यह निर्णय ब्रजकिशोर सिंह की तरफ से दायर मामले में लिया गया. वहीं घर लक्ष्मी के केस में माधुरी तिवारी की तरफ से दायर मामले में यह फैसला लिया गया था. इन दोनों बिल्डरों के खिलाफ पांच अन्य मामलों में गिरफ्तारी वारंट भी जारी करने का आदेश दिया गया है. आईजी (निबंधन) को निर्देश दिया गया कि इन दोनों बिल्डरों की कंपनियों और इनके निदेशकों की किसी भी संपत्ति का निबंधन न किया जाए.

तीन अन्य मामलों में भी दिया आदेश

रेरा अध्यक्ष की एकलपीठ ने तीन अन्य मामलों में भी आदेश पारित किया है. एकलपीठ ने संकल्प इंजीकॉन पर अपना आदेश पारित करते हुए आईजी (निबंधन) को यह निर्देश दिया है कि कंपनी और उनके निदेशकों की संपत्ति के रजिस्ट्रेशन पर रोक रहेगी. श्रीया कंस्ट्रकशन एवं टाइमलेस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि जमा करने के लिए कंपनी को 60 दिनों का वक्त दिया गया है. इन तीन कम्पनियों ने रेरा अधिनियम का उलंघन किया था और बिना रजिस्ट्रेशन कराए परियोजनाओं का प्रचार-प्रसार किया.

ALSO READ: Bihar Politics: आर-पार के मूड में आरजेडी, JDU ने भी किया पलटवार, सीएम नीतीश के नेता बोले- फिट हैं मुख्यमंत्री

ALSO READ: Bihar Politics: मुजफ्फरपुर पहुंची कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा, युवाओं से करेंगे संवाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >