Bihar: यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने चलाया दुर्ग और हटिया के लिए वन वे स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल…

Bihar News: वैशाली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर से दुर्ग और मऊ से हटिया के लिए एक-एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है. इससे रेल यात्रियों की यात्रा और भी सुगम हो सकेगी.

Bihar News: वैशाली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर से दुर्ग और मऊ से हटिया के लिए एक-एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है. इससे रेल यात्रियों की यात्रा और भी सुगम हो सकेगी. रेलवे के अधिकारियों के द्वारा ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है.

समस्तीपुर-दुर्ग वन वे स्पेशल टाइमिंग (Timing of samastipur-durg one way special train)

गाड़ी संख्या 05599 समस्तीपुर-दुर्ग वन वे स्पेशल मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-वाराणसी-प्रयागराज -कटनी-रायपुर के रास्ते 15 जुलाई को समस्तीपुर से 17.00 बजे खुलेगी। इसके बाद 17.50 बजे मुजफ्फरपुर, 18.50 बजे हाजीपुर, 20.45 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 21.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी. इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 14 और साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पटना-CSMT, मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

मऊ-हटिया वन वे स्पेशल टाइमिंग (Timing of Mau-Hatia one way special Train)

वहीं गाड़ी संख्या 05182 मऊ-हटिया वन वे स्पेश हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर- बरौनी-जसीडीह-चितरंजन-धनाबाद के रास्ते 15 जुलाई को मऊ जंक्शन से 17.15 बजे खुलेगी. इसके बाद 21.10 बजे हाजीपुर, 22.15 बजे मुजफ्फरपुर, 23.30 बजे समस्तीपुर, 00.35 बजे बरौनी सहित अन्य स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 14.30 बजे हटिया पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 15 कोच होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >