Bihar Crime News लड़के ने लड़की को लगाया सिंदूर, फिर पेड़ से लटककर दे दी जान

प्यार में असफल प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. प्रेमी कृष्णा ने अपनी प्रेमिका नीतू मरने से पहले सिंदूर भरा और फिर दोनों कपड़े का फंदा बनाकर आम के पेड़ से लटक गए

पटना. प्यार में असफल प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका नीतू की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों कपड़े का फंदा बनाकर आम के पेड़ से लटक गए. यह घटना पटना जिला के मसौढ़ी की है.रविवार की सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया. खुदकुशी की यह घटना इलाके के लाला बीघा गांव की है.

प्रेमी जोड़े की खुदकुशी की सूचना मिलते ही आस-पास के गांव के भी लोग वहां पर पहुंचे गए. इसके बाद पूरे मामले की सूचना मसौढ़ी पुलिस को दी गई. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. इस घटना से गांव में तनाव की भी स्थिति है. इस मामले पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है.

प्रेमी की हो गई थी शादी

प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के थे. दोनों के बीच बहुत दिनों से प्रेम चल रहा था. लेकिन, दोनों के परिजनों को यह प्यार मंजूर नहीं था. कृष्णा की शादी इसी साल जनवरी में किसी और लड़की से कर दी गई. इसके बावजूद युवक का अफेयर गांव की लड़की नीतू से चलता रहा. शनिवार की देर रात दोनों घर से निकल गए थे. फिर, एक साथ खुदकुशी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >