Bihar: अब गांव की महिलाएं करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच, हर गांव में पांच महिलाओं का होगा चयन…

Bihar News: पीएचइडी ने वाटरएड इंडिया के सहयोग से हर घर नल का जल की जांच फील्ड किट से कराने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, भागलपुर पश्चिम और पूर्व, गया, शेरघाटी, मधुबनी एवं झंझारपुर से होगी.

Bihar News: पीएचइडी ने वाटरएड इंडिया के सहयोग से हर घर नल का जल की जांच फील्ड किट से कराने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, भागलपुर पश्चिम और पूर्व, गया, शेरघाटी, मधुबनी एवं झंझारपुर से होगी.

पीएचइडी के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव एम सादुल्लाह जावेद ने इसे लेकर निर्देश दिया है. अधिकारियों को कहा गया है कि हर गांव में पांच-पांच महिलाओं का चयन किया जाए और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए. ताकि फील्ड टेस्ट किट से वह गांव में पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकें.

रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा दुरुस्त

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की 51 ग्राम पंचायतों और एक नगर पंचायत अकबरपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर में नल का जल योजना से जुड़े लाभुक महिलाओं को जागरूक किया जाएगा. साथ ही, उनके माध्यम से फील्ड किट द्वारा जल गुणवत्ता निगरानी की जाएगी.

इस दौरान वाटरएड इंडिया, जिला जल जांच प्रयोगशाला के माध्यम से एक होगा. वहीं, रिपोर्ट के आधार पर उन समस्याओं को दुरुस्त भी किया जाएगा, जहां पानी में किसी प्रकार की दिक्कत सामने आ रही होगी.

ये भी पढ़ें: मोकामा में मिट्टी की ढेर से टकराई बीडीओ की कार, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल…इलाज जारी

पानी की निगरानी और जागरूकता के बाद बनेगी रिपोर्ट

नल का जल योजना की जांच, निगरानी और जागरूकता के आधार पर महिलाएं रिपोर्ट तैयार करेंगी. जांच के दौरान महिलाएं योजना में नियमित आने वाली परेशानियों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेंगी. महिलाओं को हर दिन वैसे लाभुकों से मिलना होगा, जो गांव के शुरू और अंत में रहते हैं.

परीक्षा के दौरान केंद्र पर छात्रों का हंगामा, शिक्षक पर चोरी करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >