विदेश में नौकरी का लालच देकर युवक को 25 लाख में बेचा, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों का जुड़ा है बिहार से तार!

Bihar News: विदेश में नौकरी का लालच देकर बिहार के पूर्वी चंपारण के एक युवक को 25 लाख में बेच दिया गया है. पीड़ित किसी तरह जान बचा कर घर भाग गया. उसने एक वकील से अपनी आपबीती सुनाई है.

Bihar News: विदेश में नौकरी का लालच देकर बिहार के पूर्वी चंपारण के एक युवक को 25 लाख में बेच दिया गया है. पीड़ित किसी तरह जान बचा कर घर भाग गया. उसने अधिवक्ता एसके झा के माध्यम से बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज करायी है. अधिवक्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके तार मुजफ्फरपुर जिले से जुड़े हुए हैं. पीड़ित युवक मोहम्मद इमरान पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव का रहने वाला है.

ऊंची सैलरी का झांसा देकर मालदीव भेज दिया

पीड़ित ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के एक व्यक्ति ने उसे विदेश में अच्छे पद पर नौकरी और ऊंची सैलरी का झांसा देकर मालदीव भेज दिया. वहां उसे मानव तस्करों के हाथों 25 लाख रुपये में बेच दिया. वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस घर आ पाया है. युवक ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर उसके परिवार से 2 लाख रुपये भी ठग लिए थे, जो उसने वापस भी नहीं किये.

Also Read: प्री बुकिंग में Pushpa 2 का गजब का दिखा क्रेज, पटना में इतने रुपये लुटाकर लोगों ने खरीदा टिकट

उत्तर बिहार में मानव तस्करों को गिरोह सक्रिय

पीड़ित की ओर से मानवाधिकार आयोग में मामले की पैरवी कर रहे मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि पूरे उत्तर बिहार में मानव तस्करों का गिरोह काफी सक्रिय है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं. जिला प्रशासन सहित सरकार को अविलम्ब ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

बता दें कि पांच दिन पहले ही गोपालगंज में मानव तस्करी के मामले में एनआइए ने छापेमारी की थी. करजा थाना के चमरुआ से मामला जुड़ने के बाद यहां भी मो आबिद के घर पर छापेमारी की गयी थी. बिहार के युवकों को कंबोडिया भेजने का मामला सामने आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >