Bihar News: पूर्णिया में यातायात पुलिस की गुंडागर्दी, पहले कार में मारी टक्कर फिर थाने ले जाकर पीटा…

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में थाना चौक पर सरेराह ट्रैफिक पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस वालों ने थाने में जाकर बर्बरतापूर्ण पिटाई कर दी. मारपीट में घायल पुलिस के जवान ने भी जानलेवा हमले की आरोप लगाई है.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में थाना चौक पर सरेराह ट्रैफिक पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस वालों ने थाने में जाकर बर्बरतापूर्ण पिटाई कर दी. मारपीट में घायल पुलिस के जवान ने भी जानलेवा हमले की आरोप लगाई है.

पूर्णिया के चुनापुर निवासी अशोक झा ने बताया कि वे रामबाग से कपड़े देकर गिरिजा चौक होते हुए अपनी कार से चुनापुर की ओर जा रहे थे. कार में उनके साथ उनका बेटा विशाल कुमार और पीयूष कुमार भी मौजूद था. पूर्णिया के थाना चौक पहुंचने पर यातायात पुलिस के वाहन ने पीछे से उनकी कार में ठोकर मार दी. जिसके बाद कर क्षतिग्रस्त हो गई.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अशोक झा का कहना है कि कार में ठोकर मारने पर मैंने आपत्ति जताई, जिसके बाद थाना चौक के आगे इस वाहन पर बैठे चालक ने गालियां देनी शुरू कर दी. मैंने विरोध किया तो पुलिस वाले ने वैन से डंडा निकाला और पीटना शुरू कर दिया. समूचा घटनाक्रम थाना चौक पर लगे सीसीटीवी में कैद है, जिसे देखा जा सकता है.

पीटते हुए थाने ले गए पुलिसकर्मी

इस मामले में जख्मी दोनों युवकों के पिता ने कहा कि मैं पुलिस के जवान से कहा पैर से लाचार हूं. मुझे मत मारिए, लेकिन ये लोग नहीं माने पीटना शुरू कर दिया. इस पर दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई. देखते ही देखते यातायात पुलिस के कई जवान वहां पहुंच गए, जो उन्हें और उनके बेटे को पीटते हुए यातायात थाने ले गए. उनकी कार भी जब्त कर ली गई.

हाथ-पैर बांधकर बर्बरतापूर्वक पिटाई का आरोप

उन्होंने आगे बताया कि थाने ले जाने के बाद मेरे दोनों बेटे का हाथ-पैर बांधकर यातायात थाने में बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई. बेटे को पीटता हुआ देख मेरी सांसे फुलने लगीं. मैं हार्ट का मरीज हूं, थोड़ा पानी देने को कहा तो वहां मौजूद पुलिस वालों ने चेहरे पर मूत्र विसर्जन करने की बात कहकर पानी तक नहीं दिया.

यातायात पुलिस के चालक घायल

वहीं, मारपीट में घायल यातायात पुलिस के चालक पंकज कुमार ने बताया कि कार वाले लगातार उन्हें ओवरटेक कर रहे थे. एक बार बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
पुलिस वाहन चालक ने आगे कहा कि जैसे ही मैं आगे बढ़ा, कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे लड़के ने गाली दे दी फिर मैंने विरोध किया. जिसके बाद उन लड़कों ने अपनी कार से बेंत निकालकर उनके सिर पर चला दिया. उनके सिर में गहरी चोट आई.

थानाध्यक्ष ने कहा-

इस संबंध में केहाट थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घायल पुलिस के जवान और युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. उपचार के बाद दोनों पक्षों की बात को सुनते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >