Bihar News: अवैध खनन को लेकर खुदाई कंपनी पर गिरी गाज, तालाब से मिली प्राचीन दीवार तब खुली पोल

Bihar News: नालंदा में तालाब की अवैध खनन को लेकर खुदाई कंपनी पर कार्रवाई हुई है. तालाब से प्राचीन दीवार मिलने के बाद अवैध खुदाई की बात सामने आई है. अब प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड स्थित भिंडा तालाब से अवैध खनन का मामला सामने आया है. प्राचीन तालाब से बिना किसी विभागीय परमिशन के मिट्टी की अवैध खुदाई करने को लेकर खनन विभाग ने राजा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पूरा मामला सिलाव प्रखंड के पांकी गोरावा पंचायत स्थित प्राचीन तालाब की है. इस तालाब में बीते 1 मार्च से बिना किसी आधिकारिक अनुमति के पोकलेन और डोजर जैसी भारी भरकम मशीनरी का प्रयोग कर खुदाई की जा रही थी. अब इस मामले में विभाग ने कार्रवाई की है. आरोप है कि कंपनी तालाब से निकाली गई मिट्टी को सड़क निर्माण विभाग के संवेदकों को बेच रही थी.

आर्थिक प्रलोभन देकर की जा रही थी खुदाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा कंस्ट्रक्शन के संवेदकों की तरफ से स्थानीय लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर इस अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा था. मामला तब गंभीर हुआ जब खुदाई के दौरान तालाब से एक प्राचीन दीवार मिली. सूचना मिलने के बाद पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इसी क्रम में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि यह खुदाई बिना किसी आधिकारिक अनुमति के अवैध रूप से किया जा रहा था. मामले के खुलासे के आठ दिन बाद प्रशासन ने खुदाई पर रोक लगवाई, लेकिन खनन कार्य में प्रयोग में लाए जा रही मशनरी को जब्त नहीं किया गया. 

कंपनी के मालिक से होगी भरपाई

प्राथमिकी के अनुसार, यह अवैध खनन बिहार खनिज नियमावली 2019 के नियम 11 और 33 उल्लंघन है और संशोधित नियमावली 2024 के नियम 56 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि राजस्व की क्षति की भरपाई राजा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजकुमार सिंह से वसूल की जाएगी, जिनका कार्यालय बाली पाकड़, पालीगंज, पटना में स्थित है.

ALSO WATCH: Video: वाह रे दादागिरी, होली खेलने से मना किया तो मार दी गोली, गुंडागर्दी का यह वीडियो आया सामने

ALSO READ: Bihar Land Survey: गुड न्यूज! बढ़ सकती है डिक्लेरेशन और वंशावली अपलोड करने की तारीख, रैयतों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >