बिहार दिवस पर गांधी मैदान में सुरों का जादू, सोना मोहपात्रा, शान और पापोन देंगे लाइव परफॉर्मेंस

Bihar News: बिहार दिवस 2026 को यादगार बनाने के लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. 22 से 24 मार्च तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में मशहूर कलाकारों की प्रस्तुतियां भी मुख्य आकर्षण रहेंगी.

Bihar News: बिहार अपनी स्थापना का गौरवशाली जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. आगामी 22 से 24 मार्च तक पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान ‘बिहार दिवस’ के भव्य रंग में रंगा नजर आएगा. इस बार का आयोजन न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होगा, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सितारों की मौजूदगी इसे और भी यादगार बना देगी.

शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेते हुए स्पष्ट किया कि यह उत्सव बिहार की अस्मिता और विकास का प्रतिबिंब होगा, जिसमें हर नागरिक को अपनी माटी की खुशबू महसूस होगी.

तीन दिन तक संगीत का जादू

बिहार दिवस समारोह में इस बार संगीत प्रेमियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम के पहले दिन प्रसिद्ध गायिका Sona Mohapatra अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी.

दूसरे दिन लोकप्रिय पार्श्वगायक Shaan अपनी सुरीली आवाज से माहौल को संगीतमय बना देंगे. वहीं समापन दिवस पर मशहूर गायक Papon मंच पर अपनी खास प्रस्तुति देंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संगीत की झलक देखने को मिलेगी.

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शिक्षा सचिव

शिक्षा सचिव दिनेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बिहार दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राज्य की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विकास का उत्सव है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए.

निरीक्षण के दौरान मंच, पवेलियन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई.

सड़क सुरक्षा पर बनेगा खास पवेलियन

बिहार दिवस के इस आयोजन में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अपने-अपने पवेलियन के माध्यम से जनता को अपनी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी देंगे. इस बार परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा थीम पर विशेष पवेलियन लगाएगा.

इस पवेलियन के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. यहां लाइट मोटर व्हीकल का सिम्युलेटर भी लगाया जाएगा, जहां लोग अपने ड्राइविंग कौशल की जांच कर सकेंगे.

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा थीम वाला यह पवेलियन लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि हर नागरिक सुरक्षित तरीके से सड़क और फुटपाथ का उपयोग कर सके.

Also Read: शंघाई के लिए बिहार के इन 4 जिलों से 29 मार्च से शुरु होगी फ्लाइट सेवा, जानिए किराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >