बिहार में जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज, CM सम्राट ने किया ऐलान

Bihar News: बिहार में विक्रमशिला यूनिवर्सिटी के लिए राज्य सरकार जल्द ही केंद्र को जमीन उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, जमीन दान करने वालों के नाम पर डिग्री कॉलेज बनाए जायेंगे. उच्च शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान यह आदेश दिया गया.

Bihar News: ‘बिहार में बनने वाले विक्रमशिला यूनिवर्सिटी के लिए जल्द ही राज्य सरकार जमीन केंद्र को उपलब्ध कराएगी. एक जुलाई से डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी.’ यह बात सीएम सम्राट चौधरी ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान कही. उन्होंने यह भी कहा, देश में चल रहे ओपेन यूनिवर्सिटी का स्टडी करें, ताकि बिहार में और अधिक ओपेन यूनिवर्सिटी स्थापित कर विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा सके.

आंशिक सहयोग करने वालों का भी रहेगा नाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में कॉलेज स्थापित करने के लिए जमीन दान देने वाले व्यक्ति या उनकी ओर से अनुशंसित व्यक्ति के नाम पर उस कॉलेज के किसी हिस्से का नामकरण किया जाएगा. सीएम ने यह भी आदेश दिया कि बिहार में स्थापित कॉलोजों को संबद्ध करने के लिए देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी से एमओयू साइन करें. सभी डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में स्थापित होने वाले कॉलेज ऐसी जगह पर हो जहां विद्यार्थियों को कठिनाई न हो.

मुख्यमंत्री को दी गई विभागीय कामकाज की जानकारी

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने मुख्यमंत्री को विभागीय गतिविधियों, संचालित योजनाओं, नई कार्य योजनाओं समेत अन्य कामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत स्टेट यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक पदों की स्थिति और अन्य डिटेल, केंद्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की जानकारी दी.

इसके अलावा मुख्यमंत्री को बिहार के विभिन्न जिलों के कॉलेजों की स्थिति, डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना, कॉलेज का स्थायी परिसर, दानदाता के नामकरण संबंधी प्रावधान, पदों का सृजन, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के पद सृजन समेत अन्य जानकारियां सीएम नीतीश कुमार को दी गई.

Also Read: JDU MLA पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर लगी रहेगी रोक, कोर्ट ने आज भी फैसला रखा सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >