Bihar News Breaking: औरंगाबाद में हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी, मुखिया और सरपंचों का शपथ शुरू

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम छोटी-बड़ी घटनाओं से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

Live Updates
11:20 PM. 24 Dec 21 5:50 PM. 24 Dec

हॉर्स ट्रेडिंग को रोकने पत्र लिखेंगे मंत्री

प्रमुख पद के चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग को सख्ती से रोकने के लिए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में, सभी जिलों के डीएम और एसपी को लिखेंगे पत्र.

11:20 PM. 24 Dec 21 5:50 PM. 24 Dec

मुंगेर:  निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ

प्रखंड में नवनिर्वाचित पंचायत स्तरीय प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार से प्रारंभ हो गया. शपथ ग्रहण समारोह के पहले दिन दुरमट्टा एवं बढ़ौनियां पंचायत के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई. प्रथम सत्र में पहले दुरमट्टा पंचायत से निर्वाचित सरपंच रघुनंदन सिंह जो लगातार चौथी बार सरपंच पद पर निर्वाचित हुए हैं सहित 7 पंचों को शपथ दिलाई गई. इसके बाद दुरमट्टा पंचायत के मुखिया सुबोध यादव सहित 7 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार द्वारा दिलाया गया.इसके बाद उपसरपंच पद के लिए चुनाव कराया गया.

11:20 PM. 24 Dec 21 5:50 PM. 24 Dec

औरंगाबाद: सीआरपीएफ कैंप व थाने पर हमला करने वाले दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

मदनपुर थाना व सीआरपीएफ कैंप पर हमला सहित कई घटनाओं में शामिल दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर प्रखंड के छेछानी और उमगा गांव से की गयी है.

11:20 PM. 24 Dec 21 5:50 PM. 24 Dec

गोपालगंज में सीएम नीतीश कर रहे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा के तहत गोपालगंज में हैं. जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सीएम यहां छपरा, सीवान, गोपालगंज की समीक्षा कर रहे हैं. तीनों जिलों के अधिकारियों के संग बैठक जारी है.

8:41 PM. 24 Dec 21 3:11 PM. 24 Dec

दानापुर में हाईकोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

दानापुर. शहर के आनंद बाजार निवासी और हाईकोर्ट के वकील अमरेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है. बाइक सवार तीन लोगों ने स्टील के रड से उनके सिर पर वार किया है. इससे उनके सिर पर गहरे जख्म हुए हैं. जख्मी वकील अमरेंद्र को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

8:41 PM. 24 Dec 21 3:11 PM. 24 Dec

बिहार में खाद की किल्लत को लेकर अधिकारियों ने चलाया छापेमारी अभियान

सासाराम में खाद को लेकर कुदरा प्रखंड के दो दुकानों पर छापेमारी की गई है. मोहनिया के एसडीएम राहुल कुमार, डीएसपी फैज अहमद खान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुदरा ठाकुर प्रसाद और अंचलाधिकारी कुदरा द्वारा यह छापेमारी अभियान चलाया गया गया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम छोटी-बड़ी घटनाओं से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >