बिहार: पोखर से लड़की का शव मिलने के बाद लोगों ने काटा बवाल, पुलिस की बाइक में लगाई आग

‍Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पोखर में लड़की का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतका ब्रह्मपुरा की रहने वाली थी. यह पूरा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा पोखर का है. जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की लापता थी. मंगलवार को इसका शव बरामद किया गया.

‍Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पोखर में लड़की का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतका ब्रह्मपुरा की रहने वाली थी. यह पूरा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा पोखर का है. जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की लापता थी. मंगलवार को इसका शव बरामद किया गया. इसके बाद बच्ची के परिजन के साथ ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. इन्होंने जमकर बवाल काटा. लोगों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही यहां पुलिस के बाइक में भी आग लगा दी.

पुलिस ने लोगों पर किया लाठीचार्ज

बता दें कि थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित पोखर से लापता नाबालिग का शव बरामद हुआ है. मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. इसके बाद भीड़ ने टायर जलाकर अगजनी की. सड़क पर लोगों ने जमकर बवाल किया. इसके साथ ही रोड को बांस से घेरकर जाम लगा दिया गया. इससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई. भीड़ ने पुलिस की बाइक जला दी. इसके बाद लोगों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा.

Also Read: PPU: स्नातक एडमिशन की बज गयी घंटी, विवि ने जारी किया कैलेंडर, जानें नामांकन का पूरा प्रोसेस
मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में लोगों का आरोप है कि लड़की के लापता होने के बाद पुलिस ने लापरवाही दिखाई. परिजनों ने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी. मृतका के परिजन इस पूरे मामले में हत्या का आरोप लगा रहे है. मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है. लापता लड़की के हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: 2000 का नोट लपेट सड़क पर निकला उर्फी जावेद का फैन, जानें फिर क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >