Bihar News: अब फिल्म में काम करेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, एक्टिंग और डांस की लगेगी क्लास

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को एक्टिंग सिखाया जाएगा. स्कूलों में टीवी, फिल्म, स्टेज कलाकार बनने के लिए प्राइमरी स्तर पर बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को एक्टिंग सिखाया जाएगा. स्कूलों में टीवी, फिल्म, स्टेज कलाकार बनने के लिए प्राइमरी स्तर पर बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे. स्कूल स्तर पर यदि छात्र ड्रामा, आर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो सरकार की तरफ से उनको प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू सहित अन्य भाषाओं में बनने वाली फिल्मों में काम दिलाने में सहयोग किया जाएगा.

पढ़ाई के साथ अब अपनी कला को निखारेंगे छात्र

बता दें कि बिहार के सरकारी स्कूलों में अब तक केवल पढ़ाई होती थी. जिसकी वजह से स्कूल में नाम लिखवाने के बाद भी छात्र पढ़ने नहीं आते थे. कई छात्रों को संगीत, नृत्य में रुचि रहने के बाद भी कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिलने की वजह से उनकी कला सामने नहीं आती थी. इसको देखते हुए स्कूलों में संगीत, नृत्य, पेटिंग, नाट्य सहित अन्य कला के लिए एक दिन निश्चित किया गया है. जिससे छात्रों का स्कूलों में उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ पढ़ाई में भी रुचि बढ़ेगी.

Also Read: बिहार के ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, CM Nitish ने 6 हजार से अधिक गांवों को दिया खेल मैदान

जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी

इस विषय में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि बिहार के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही नृत्य, संगीत और नाट्य कार्यक्रम का भी आयोजन होता है. जिसमें जो छात्र अपने प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा और ट्रेनिंग दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >