बिहार: बेगूसराय में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने NH-31 को जाम कर काटा बवाल

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल के आसपास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दरअसल, यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल के आसपास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दरअसल, यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने एनएच- 31 को जाम कर दिया. साथ ही जमकर बवाल किया. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित NH- 31 के समीप की है.

आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को किया जाम

मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सिकंदर शाह के बेटे सिकंदर कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि युवक शनिवार की शाम अस्पताल से रिपोर्ट लेकर बलिया की ओर जा रहा था. लेकिन, रास्ते में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. युवक को एनएच -31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. इस कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जाम कर जमकर हंगामा किया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया. फिलहाल, पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, मृतक के परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मच गया है. स्थानीय लोग भी सड़क दुर्घटना की खबर से आक्रोशित है. लेकिन, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है. मालूम हो कि घटनास्थल के आसपास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा था. फिलहाल, पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: राजगीर से वाराणसी जाने वाली बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 29 जून तक रद्द, जानें 4 महीने से क्यों नहीं हो रहा परिचालन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >