Bihar Durga Puja Live:डाक बंगला चौराहा स्थित पंडाल है खास,इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर के तर्ज पर है बना

Bihar Durga Puja Live: नवरात्र के शुरू होते ही पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. जहां पूजा पंडाल और मंदिर है, वहां सुबहशाम माता की आरती और पाठ की जा रही है. हर पंडाल और मंदिर की सजावट की खासियत उसका थीम बेस्ड डेकोरेशन और लाइटिंग है. शहर के विभिन्न इलाकों में लाइटिंग, रिबन और सजावट का कार्य जारी है.

Live Updates
4:58 PM. 2 Oct 22 4:58 PM. 2 Oct

डाक बंगला चौराहा स्थित पंडाल है खास, इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर के तर्ज पर है बना

पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनने वाला पूजा पंडाल इस बार इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर के तर्ज पर बना है. पंडाल की ऊंचाई लगभग 90 फुट व चौड़ाई 55 फुट है. पूजा के दौरान इस भव्य पंडाल की खूबसूरती काफी मनमोहक होगी. पंडाल को बस फाइनल टच दिया जा रहा है.

2:59 PM. 2 Oct 22 2:59 PM. 2 Oct

शारदीय नवरात्र को लेकर चमका फूलों का कारोबार

शारदीय नवरात्र को लेकर इनदिनों फूलों की डिमांड बढ़ गयी है. गेंदा और अड़उल की फूल सामान्य दिनों के अपेक्षा महंगे दर पर बिक रहे हैं. गेंदा का एक माला 30 से 40 रुपये में मिल रहा है. वही एक अड़उल का फूल 20 रुपये में मिल रहा है.

2:59 PM. 2 Oct 22 2:59 PM. 2 Oct

पटना के बांसघाट काली मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी है. दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में चहुंओर भक्ति की माहौल बना हुआ है. दीप जलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दीप जलाये व आरती की.

2:59 PM. 2 Oct 22 2:59 PM. 2 Oct

आज से शुरू होगी चार दिवसीय विशेष पूजा

आज आश्विन शुक्ल सप्तमी में देवी दुर्गा का पट खुलने के बाद श्रद्धालु अगले चार दिनों तक माता की विशेष आराधना में लीन हो जायेंगे. आज पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को माता का विहंगम दर्शन प्राप्त होगा. सोमवार को महाअष्टमी में माता महागौरी की पूजा के साथ शृंगार पूजा भी की जायेगी

12:25 PM. 2 Oct 22 12:25 PM. 2 Oct

पटना के भूतनाथ रोड में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पटना के भूतनाथ रोड में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. लोग पूरे विधि-विधान के साथ यहां मां की पूजा कर रहे हैं.

12:25 PM. 2 Oct 22 12:25 PM. 2 Oct

दुर्गा पूजा को लेकर पटना का माहौल हुआ भक्तिमय, हर इलाका हो गया जगमग

दुर्गा पूजा को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. पूरे शहर में माता की प्रतिमा के साथ ही श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य पंडाल बनाये गये हैं. शनिवार को अधिकतर पंडाल बन कर तैयार हो गये हैं और इनकी सजावट से आसपास के इलाके जगमग कर रहे हैं. पंडालों के आसपास पूजा-पाठ से जुड़ी दुकानें भी सज गयी हैं. लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गयी है. कदमकुआं व गोविंद मित्रा रोड में पंडाल की भव्य सजावट की गयी है. रामकृष्ण मिशन आश्रम में भव्य प्रतिमा की स्थापना की गयी है. लोगों की भीड़ शनिवार से ही जुटने लगी है.

12:25 PM. 2 Oct 22 12:25 PM. 2 Oct

पटना के गोलघर चौराहा पर हो रही है 1921 से मां दुर्गा की पूजा, देखें पंडाल

पटना के फ्रेंड्स एसोसिएशन दुर्गा पूजा समिति (गोलघर चौराहा) की ओर से मां दुर्गा पूजा 1921 से हो रही है. इस बार कोलकाता के गौड़ीय मठ मंदिर का प्रतिरूप बनाया गया है. इसके निर्माण में अहम भूमिका कोलकाता के कलाकार एसपाल की टीम कर रही है. श्रद्धालुओं को इस बार मां का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. साथ ही भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमा विराजमान है.

12:25 PM. 2 Oct 22 12:25 PM. 2 Oct

षष्ठी तिथि के दिन शनिवार को बंगाली अखाड़ा में मां दुर्गा के पट खोल दिये गये

षष्ठी तिथि के दिन शनिवार को लंगर टोली स्थित बंगाली अखाड़ा में शाम छह बजते ही या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्र के बीच मां दुर्गा के पट खोल दिये गये. मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बंगाली अखाड़ा लंगरटाेली, श्रीराम कृष्ण मिशन (नाला रोड) पटना कालीबाड़ी, छज्जूबाग, आर ब्लाॅक वाटर टावर, अदालत गंज, सैदपुर, कदमकुआं में पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गयी. इससे पहले शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गयी. शेष पूजा समितियों में वाराणसी पंचांग के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट रविवार को खोले जायेंगे

12:25 PM. 2 Oct 22 12:25 PM. 2 Oct

पटना के ठाकुरबाड़ी में मां ने दिये दर्शन, परंपरानुसार षष्ठी तिथि को पट खुला

पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में दुर्गा पूजा के अवसर पर परंपरानुसार विधिविधान से षष्ठी तिथि को संध्या सात बजे मां दुर्गा का पट खुला. इसके बाद आज से मां दुर्गा परिवार का दर्शन प्रारंभ हुआ. गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन एवं उनकी पत्नी नम्रता ने दुर्गा दरबार पट दर्शकों के लिए खोला. इसके बाद माता की भव्य आरती की गयी. इसके बाद आम नागरिकों के दर्शनार्थ पट खोल दिया गया.

मुख्य बातें

Bihar Durga Puja Live: नवरात्र के शुरू होते ही पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. जहां पूजा पंडाल और मंदिर है, वहां सुबहशाम माता की आरती और पाठ की जा रही है. हर पंडाल और मंदिर की सजावट की खासियत उसका थीम बेस्ड डेकोरेशन और लाइटिंग है. शहर के विभिन्न इलाकों में लाइटिंग, रिबन और सजावट का कार्य जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >