पटना और तिरहुत सीट से कौन लड़ेगा चुनाव? जानिए जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों के नाम

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार पटना स्नातक से नीरज कुमार और तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा समेत कुछ नाम लगभग तय माने जा रहे हैं.

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं. इसमें से चार सीटों पर जेडीयू चुनाव मैदान में उतरेगी. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार की हरी झंडी मिलने के बाद अब किसी भी समय आधिकारिक सूची जारी की जा सकती है.

पटना स्नातक से नीरज कुमार का नाम

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार का उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है. इस सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी के भीतर लंबे समय से विचार-विमर्श चल रहा था. स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए नीरज कुमार का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है.

तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा रेस में

तिरहुत स्नातक सीट की बात करें तो यहां से युवा नेता अभिषेक झा का नाम सबसे प्रमुखता से उभरकर सामने आया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर उनके नाम पर सहमति बन चुकी है. अंतिम फैसला और घोषणा पार्टी आलाकमान की ओर से ही की जाएगी.

सारण शिक्षक सीट से पुष्कर आनंद के नाम पर चर्चा

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी जेडीयू अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रही है. सारण शिक्षक सीट से पुष्कर आनंद को प्रत्याशी बनाए जाने की प्रबल संभावना है. संगठनात्मक मजबूती और शिक्षकों के बीच पकड़ को ध्यान में रखते हुए पार्टी इस नाम पर दांव लगाने की तैयारी में है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दरभंगा सीट पर मंथन, जल्द आएगी आधिकारिक लिस्ट

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी समेत कई अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है. इस सीट पर स्थानीय समीकरणों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा. पार्टी सूत्रों का कहना है कि संभावित नामों में आखिरी समय पर मामूली बदलाव भी हो सकता है. फिलहाल सभी की निगाहें जेडीयू की ऑफिसियल लिस्ट पर टिकी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें:  Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 से 18 सितंबर तक बिगड़ेगा मौसम, 19 जिलों में आंधी- बारिश का येलो अलर्ट, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >