बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव के लिए तैयारी तेज, जानिए किस सीट से कौन हो सकते हैं उम्मीदवार

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए अभी से ही राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है. कहीं बैठकों का सिलसिला जारी है तो कहीं उम्मीदवार शिक्षकों से संपर्क मजबूत करने में जुटे हैं. साथ ही कई तरह की बयानबाजी भी जमकर देखने के लिए मिल रही है.

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर इस साल होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीट शामिल हैं. इनमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. जबकि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं.

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

जानकारी के मुताबिक, कई सीटों पर उम्मीदवार तैयारी में जुट गए हैं. जीत को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों तरफ से दावे हो रहे हैं. फिलहाल जदयू और भाजपा सहित अन्य दलों की तरफ से उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

ये हो सकते हैं उम्मीदवार

सूत्रों के अनुसार, जदयू की तरफ से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार इस बार भी नीरज कुमार होंगे. पिछली बार राजद के तरफ से आजाद गांधी नीरज के खिलाफ चुनाव लड़े थे. इस बार आजाद गांधी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसका लाभ नीरज कुमार को मिल सकता है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नवल किशोर यादव फिर से अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं. वे लगातार शिक्षकों के संपर्क में हैं.

तिरहुत सीट पर चुनाव दिलचस्प

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की लड़ाई इस बार भी दिलचस्प हो सकती है. पिछली बार देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद हुए उपचुनाव में जदयू के अभिषेक झा, शिक्षक नेता बंशीधर बृजवासी से चुनाव हार गए थे. इस बार भी अभिषेक झा जदयू के टिकट पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाकपा के संजय कुमार सिंह तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे. जबकि भाजपा ने अभी तक यहां से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है.

दरभंगा में कौन हो सकते हैं उम्मीदवार?

इसके साथ ही दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पिछली बार जदयू के दिलीप चौधरी को चुनाव हराकर जीते थे. मदन मोहन झा इस बार भी जोश के साथ तैयारी में जुटे हैं. जबकि दिलीप चौधरी को भी यहां से उम्मीदवार हो सकते हैं.

सारण में क्या है स्थिति?

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में आफाक अहमद को जीत मिली थी जिसे जन सुराज ने समर्थन किया था. वाम दल से केदार पांडे यहां से लगातार चुनाव जीतते रहे उनके निधन के बाद इस सीट पर उनके बेटे ने चुनाव लड़ा था. लेकिन चुनाव हार गए. बाद में केदार पांडे का बेटा आनंद पुष्कर जदयू में शामिल हो गए. इस बार भी यहां से चुनाव लड़ने की संभावना है.

वाम दलों ने भी की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, वाम दलों ने भी इस बार तैयारी कर ली है. भाकपा अपनी सीटिंग सीट तिरहुत शिक्षक सीट से संजय सिंह और सारण शिक्षक सीट से पहली बार विद्या सागर विद्यार्थी को उम्मीदवार बनायेगी. माकपा दरभंगा शिक्षक चुनाव सीट से रामदेव राय को ही टिकट देगी. यह पिछली बार कांग्रेस नेता मदन मोहन झा से सिर्फ 330 वोट से हारे थे.

भाकपा माले पहली बार एक स्नातक और एक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है. फिलहाल पार्टी अपने क्षेत्र को लेकर आधिकारिक घोषणा करने से बच रही है. भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने कहा कि पार्टी की ओर से अपनी दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. इसकी जानकारी मुख्य विपक्षी दल राजद को भी भेजी गई है.

Also Read: IRCTC टेंडर में हेरफेर का विवाद, कोर्ट में लालू परिवार के खिलाफ क्या कहा गया? जानिए कैसे सामने आया मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >