Bihar MLC Chunav: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 जून को सभी उम्मीदवारों ने नामांकन किया. जेडीयू की बात करें तो, पार्टी की ओर से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. इन सभी ने नामांकन के दौरान अपनी-अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी.
निशांत कुमार की संपत्ति
जेडीयू उम्मीदवार निशांत कुमार के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास लगभग 4.63 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. इसमें 1.96 करोड़ रुपये की चल और 2.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. निशांत के पास हुंडई ग्रैंड आई 10 और किया सेल्टोस जैसी दो कारें हैं.
साथ ही उनके पास सोने-चांदी के कोई जेवर नहीं हैं. उनकी 2.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति में 1.06 करोड़ की संपत्ति उनकी खुद की कमाई हुई है और 1.61 करोड़ की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है. इसमें नालंदा के कल्याणबीघा और पटना (कंकड़बाग, शेखपुरा, जगनपुरा) में जमीन और फ्लैट शामिल हैं. निशांत कुमार पर कोई कर्ज नहीं है.
जानिए ललन प्रसाद की संपत्ति
जेडीयू उम्मीदवार ललन प्रसाद के पास गाड़ी के नाम पर एक बाइक है, जो उन्होंने 2007 में खरीदी थी. इसके अलावा उनके पास कोई गाड़ी नहीं है. उनके पास दो बचत खाता है. एक में 2.14 लाख रुपये हैं तो दूसरे में कोई राशि नहीं है. इनके पास कुल चल संपत्ति 5.60 लाख है. जबकि 14.90 लाख की अचल संपत्ति है, जो विरासत में मिली कृषि भूमि है. सोने की अंगूठी समेत एक लाख के गहने हैं.
भारती मेहता की संपत्ति
भारती मेहता के हाथ में मात्र 19 हजार नगद है. एक इनोवा गाडी और 52 लाख रुपये का फिक्सड डिपॉजिट है. इनके पास आवासीय और कृषि योग्य भूखंड उपलब्ध है. इसके अलावा 620 ग्राम सोना और 750 ग्राम चांदी है. साथ ही 1.20 लाख का डिजिटल गोल्ड है. 4.60 लाख का हीरा और दो लाख के नीलम और पुखराज हैं.
शिवरानी देवी प्रजापति की संपत्ति
हलफनामे के मुताबिक, शिवरानी देवी प्रजापति 12वीं पास हैं. इनके पास अचल संपत्ति नहीं है लेकिन इनके पति के पास 1.5 लाख की अचल संपत्ति है. नगद 12800 रुपए, सोना-210 ग्राम है, जिसकी कीमत 2.62 लाख रुपए और चांदी 1.80 किलो, जिसकी कीमत 4.03 लाख रुपए है. शिवरानी के पास गाड़ी नहीं है. चल संपत्ति-7.54 लाख रुपए और पति के पास चल संपत्ति- 3.25 लाख रुपए है. पति के पास- 1.50 लाख रुपए और पति के नाम पर कर्ज- 85,489 रुपए है.
Also Read: 10, 11, 12, 13 और 14 जून को बिहार में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
