बंद कमरे में भरा था विधवा की मांग में सिंदूर, पांच साल बाद अब कर रहा दूसरा शादी, महिला थाना पहुंची पीड़िता

दो बच्चों की विधवा मां को पहले उसकी भाभी के भाई ने प्रेम जाल में फंसाया. भरोसा दिलाने के लिए बंद कमरे में उसकी मांग में सिंदूर भरी. पांच सालों तक पति-पत्नी की तरह रहने के बाद अब युवक दूसरी शादी करने जा रहा है.

भागलपुर: तिलकामांझी इलाके में अपने ससुराल में रह रही दो बच्चों की विधवा मां को पहले उसकी भाभी के भाई ने प्रेम जाल में फंसाया. भरोसा दिलाने के लिए बंद कमरे में उसकी मांग में सिंदूर भरी. पांच सालों तक पति-पत्नी की तरह रहने के बाद अब युवक दूसरी शादी करने जा रहा है. उक्त बातों की शिकायत लेकर एक महिला गुरुवार को महिला थाना पहुंची. जहां वह केस दर्ज कराने और प्रेमी की शादी रुकवाने की पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगाती रही.

पुलिस पदाधिकारी की रिश्तेदार से होने वाली है शादी

पर आरोपित युवक की शादी जिस लड़की से शादी होनेवाली थी वह महिला थाना की ही एक पुलिस पदाधिकारी की रिश्तेदार है. इसको लेकर पुलिस भी मामले में केस दर्ज करने और कार्रवाई करने मेें आनाकानी करती रही. पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी पति की मृत्यु विगत वर्ष 2017 में हो गयी थी. उनके दो बच्चे भी हैं. पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने भी उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उन्होंने एक प्राइवेट नौकरी शुरू की और अपना घर चलाने लगी. इस दौरान उनकी रिश्ते की एक भाभी उनके घर हाल चाल लेने आने जाने लगी. उनके साथ भाभी का भाई भी आता था. धीरे धीरे कर भाभी के भाई खरीक निवासी संदीप कुमार ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. जब उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो वर्ष 2018 में संदीप ने बंद कमरे में ही उनकी मांग में सिंदूर भर दी.

Also Read: श्रावणी मेला : लापरवाही पर दो अधिकारियों का कटा वेतन, 48 घंटे में रिपेयर होगा मेला क्षेत्र का रोड
पति-पत्नी की तरह रहते थे साथ

इसके बाद वे दोनों उनके ही घर में पति-पत्नी की तरह रहने लगे. विगत कुछ महीनों से संदीप अपना काम छोड़ कर घर चला गया. कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी मिली कि संदीप के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है. वह इस बात की शिकायत लेकर नवगछिया गयी. जहां पुलिसवालों ने भी संदीप और उसके परिवार का पक्ष लिया. वह गुरुवार को इस बात की शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची. यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी. पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को संदीप की शादी होने वाली है. अगर संदीप की शादी हो गयी तो वह कुछ और कदम उठा लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >