बिहार में आज रहेगी तेज धूप, 26 मार्च से मौसम बनेगा आफत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Bihar Ka Mausam : बिहार के लोगों के लिए मौसम के दो चेहरे सामने आ रहे हैं. एक तरफ जहां चटख धूप ने पारे को 13 डिग्री तक उछाल दिया है, वहीं दूसरी तरफ 26 मार्च से फिर से आंधी-बारिश और ओले गिरने का संकट मंडराने लगा है.

Bihar Ka Mausam : बिहार में बीते दिनों की बारिश और ठंड के बाद 23 मार्च को मौसम पूरी तरह साफ हो गया है और लोगों को धूप का सुख मिल रहा है.

आज 23 मार्च को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जैसे शहरों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी. सुबह हल्की नमी के बाद दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा. राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दक्षिण-मध्य बिहार में पारा 34 डिग्री तक जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहेगा.

13 डिग्री तक उछला पारा, गर्मी ने दी दस्तक

बिहार में पिछले कुछ दिनों कनकनी और बारिश के बाद कल रविवार को ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में सीधे 13.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अररिया का फारबिसगंज 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा. पटना से लेकर गया तक, आसमान साफ है और पछुआ हवाओं के प्रभाव से अब दिन में गर्मी का अहसास बढ़ गया है.

26 मार्च से बदलेगा मौसम

23 से 25 मार्च तक भले ही आसमान साफ रहे, लेकिन 26 मार्च से एक बार फिर ‘पश्चिमी विक्षोभ’ बिहार के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. मध्य क्षोभमंडल में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी बिहार के आसमान पर बादलों का डेरा जमाएगी. इसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

इस दौरान तेज हवा (40 से 50 किमी प्रति घंटा), गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. 27 मार्च को पूरे बिहार में मौसम का असर दिखेगा, जबकि 28 मार्च को उत्तर और दक्षिण-मध्य जिलों में ज्यादा प्रभाव रहेगा. पश्चिम चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी और मधुबनी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है.

IMD के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के कारण हो रहा है, जो नमी लेकर आता है और बारिश की स्थिति बनाता है. दक्षिण बिहार के पटना, नालंदा और गया जैसे जिलों में भी धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है.

Also Read: गोवा मुक्ति आंदोलन के नायक थे डॉ लोहिया, पढ़ें केसी त्यागी का आलेख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >