बिहार का कुख्यात बंगाल से पकड़ा गया, STF ने 50 हजार के इनामी को धर दबोचा

बिहार के कुख्यात अपराधी को बंगाल से पकड़ा गया है. बिहार STF ने 50 हजार के इनामी अपराधी को पड़ोसी राज्य बंगाल से धर दबोचा है. बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर 50 हजार के इनामी अपराधी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है.

मधुबनी. बिहार के कुख्यात अपराधी को बंगाल से पकड़ा गया है. बिहार STF ने 50 हजार के इनामी अपराधी को पड़ोसी राज्य बंगाल से धर दबोचा है. बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर 50 हजार के इनामी अपराधी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है. रोहित यादव को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी.

10 लाख रुपये भी बरामद

दरअसल, बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मधुबनी का कुख्यात बदमाश रोहित यादव कोलकाता में छिपा हुआ है. प्राप्त सूचना के बाद एसटीएफ की स्पेशल टीम का गठन किया गया और टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर कुख्यात रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से एसटीएफ की टीम ने 10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं. रोहित यादव लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. आखिरकार रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया.

9 गंभीर और अन्य आपराधिक मामलों में थी तलाश 

बिहार पुलिस ने 9 गंभीर और अन्य आपराधिक मामलों में रोहित यादव को फरार घोषित कर रखा था. करीब 6 माह पहले सरकार ने रोहित यादव की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. इसके बाद से पुलिस सरगर्मी से रोहित को तलाश कर रही थी. इससे पहले पुलिस ने रोहित के घर की कुर्की जब्ती भी की थी, लेकिन उसने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था. रोहित की गिरफ्तारी से अब कई आपराधिक घटनाओं के खुलासे की संभावना है. पुलिस रोहित से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >