Bihar Government: (प्रहलाद कुमार) बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 2026 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न शहरों में पिंक बसों का परिचालन शुरू करेगी. यह निर्णय परिवहन विभाग की समीक्षा के बाद लिया गया है. इसे लेकर निगम ने सभी जिलों में इच्छुक महिला बस ड्राइवरों से आवेदन मांगना शुरू कर दिया है.
पटना सहित 6 प्रमंडलों में चल रही पिंक बसें
वर्तमान में सीएनजी पिंक बसें पटना सहित 6 प्रमंडलों मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा में चल रही है. जिनमें पटना में 30, मुजफ्फरपुर में 20, गयाजी में 15, दरभंगा में 15, भागलपुर में 10 और पूर्णिया में 10 बसें है. इन सभी शहरों के लिए निगम ने बस ड्राइवरों की मांग की है और पांच जून तक आवेदन मांगा है. साथ ही चयन के बाद महिला ड्राइवरों की ट्रेनिंग 20 जून से शुरू होगी और ट्रेनिंग की अवधि चार सप्ताह रहेगी.
आवेदन के लिए योग्यता
- ट्रेनिंग के लिए आवेदन
- लाइसेंस धारक
- एलएमवी लाइसेंस धारक को एक साल का अनुभव रहे, जो एचएमवी ट्रेनिंग के लिए तैयार हो.
- उम्र सीमा 21 से 40 साल
क्या कहना है परिवहन विभाग के सचिव का?
सफल ट्रेनिंग के बाद एलएमवी और एचएमवी लाइसेंस धारकों को संविदा पर नियोजन मिलेगा. ट्रेनिंग मिले एलएमवी लाइसेंस धारकों को एचएमवी लाइसेंस के लिए परीक्षा देने के लिए निगम की ओर से सहयोग किया जाएगा. परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार ने बताया कि पिंक बसों का परिचालन सभी शहरों में धीरे-धीरे होना है, ताकि महिलाओं का सफर और आसान हो सकें. इसी कड़ी में निगम की ओर से महिला बस ड्राइवरों के लिए आवेदन मांगा गया है. जहां से अधिक आवेदन मिलेगा, उन शहरों में नई बसों का परिचालन शुरू होगा.
Also Read: पटना के नए कमिश्नर बने मयंक वरबड़े, अनिमेश बुडको के एमडी रहेंगे
