बिहार के सकरी और रैयाम चीनी मिलों की बदलेगी तस्वीर, इन चार विभागों ने झोंकी ताकत

Bihar Sugar Mill: बिहार में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में सकरी और रैयाम चीनी मिलों की तस्वीर बदलने की तैयारी की जा रही है. दरभंगा में गन्ना क्षेत्र विस्तार का 'मेगा प्लान' बनाया जा रहा है. गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए चार विभागों ने ताकत झोंक दी है.

Bihar Sugar Mill: बिहार सरकार की ओर से चीनी मिलों को चालू करने के लिए मेगा प्लानिंग की जा रही है. सकरी और रैयाम में खुल रही नई चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन ने एक बड़ी रणनीति तैयार की है.

सरकार का सीधा और स्पष्ट लक्ष्य है कि किसानों को गन्ने की लाभकारी खेती के लिए प्रेरित किया जाए. इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से मिलों को पर्याप्त गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 'गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान 2026' चलाने का निर्देश दिया गया है.

मामले में हो चुकी है बैठक

दरभंगा में इस महाभियान की शुरुआत से पहले राज्य स्तर पर 2 जुलार्इ को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुर्इ थी. बैठक में सचिव ने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर अभियान समितियों को एक्टिव करने और किसानों को गन्ना खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को खेती से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं, टेक्निकल गाइडेंस और सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए.

इन चार विभागों को मिली जिम्मेदारी

इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार अलग-अलग स्तरों (राज्य स्तर, जिला स्तर, प्रखंड स्तर और पंचायत स्तर) पर समितियों का गठन किया गया है. इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को शामिल किया गया है.

इस अभियान के तहत जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी और गन्ना उद्योग विभाग के सहायक निदेशक (ईख विकास) गन्ना उद्योग विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ सीधा समन्वय स्थापित करेंगे. वे एक सघन अभियान चलाते हुए गन्ना क्षेत्र का विस्तार कराएंगे और किसानों को प्रेरित करेंगे कि वे अधिक से अधिक संख्या में गन्ने की खेती से जुड़ें.

खेतों तक पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर सुलझाएंगे समस्या

इस योजना का मुख्य आधार किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना है, जिसके लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा. अब पंचायत और प्रखंड स्तर पर तैनात अधिकारी और कर्मी सीधे किसानों के घर और खेतों तक पहुंचेंगे. वे किसानों को गन्ने की उन्नत खेती की तकनीक और लाभकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे.

साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाई जाएगी. सबसे अहम बात यह है कि फसल लगाने या बीज-खाद के दौरान किसानों को आने वाली किसी भी अड़चन को अधिकारी मौके पर ही दूर करेंगे. इससे न सिर्फ नई खुल रही चीनी मिलों को संजीवनी मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी.

Also Read: सीवान के उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2 करोड़ से भी ज्यादा अवैध संपत्ति की अर्जित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >