राजस्व विभाग में अमीन के पद पर होगी बंपर बहाली, 10 हजार भरे जाएंगे रिक्त पद

Bihar Government Job: किशनगंज में शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कई सालों से अमीन की संख्या में कमी होने के कारण पूरे बिहार में जमीन से जुड़े कई मामले फंसे हुए हैं. जो बिहार के लिए एक बड़ी समस्या है. जिसे दूर करने के लिए इसी माह के अंत तक 10 हजार अमीन की बहाली करने की तैयारी में बिहार सरकार है.

Bihar Government Job: किशनगंज में शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे. तभी उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में दस हजार अमीन की जल्द बहाली की जाएगी. उन्होंने बताया कि कई सालों से अमीन की संख्या में कमी होने के कारण पूरे बिहार में जमीन से जुड़े कई मामले फंसे हुए हैं. जो बिहार के लिए एक बड़ी समस्या है. जिसे दूर करने के लिए इसी माह के अंत तक 10 हजार अमीन की बहाली करने की तैयारी में बिहार सरकार है.

राजस्व विभाग का होगा डिजिटलीकरण

राजस्व मंत्री का कहना है कि राजस्व विभाग को पूरी तरह से digitalized किया जाएगा. जिसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिलेगा. मैं वादा करता हूँ कि अगले तीन महीने में लोगों को जमीन से जुड़े किसी कार्य के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सारे कार्य घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकता है.

केके पाठक को लेकर मंत्री ने क्या कहा ?

वहीं, मंत्री से अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि मंत्रालय ईमानदारी के साथ कार्य करेगा. इसकी मैंने शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालयों में काफी भ्रष्टाचार हो रहा है इसलिए हमने फैसला किया है कि दो साल से अधिक कोई राजस्व कर्मचारी अगर नगर निकाय या अन्य स्थानों पर जमे हुए हैं तो उसे पंचायत में भेज देना है.

नौकरी के मुद्दे पर बिहार में सियासत

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार नौकरी को लेकर एक्शन में नजर आ रही है. कई विभागों में तो बहाली को लेकर ऐलान भी किया जा चुका है. शिक्षा विभाग में पहले से ही शिक्षकों की बहाली को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और कृषि विभाग में भी हजारों बहाली की घोषणा की जा चुकी है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नौकरी के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर रहे हैं और शिक्षकों की बहाली का क्रेडिट लेते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >