बिहार: अब सरकारी कर्मियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, 16 अगस्त से नई व्यवस्था होगी लागू…

Bihar Government Employee News: राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है. इसके तहत सारी व्यवस्थाएं अब ऑनलाइन हो जाएगी. कर्मचारियों को अब छुट्टी से लेकर एब्सेंटी तक के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Bihar Government Employee News: राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है. इसके तहत सारी व्यवस्थाएं अब ऑनलाइन हो जाएगी. कर्मचारियों को अब छुट्टी से लेकर एब्सेंटी तक के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यह व्यवस्था 16 अगस्त से राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए लागू कर दी जाएगी.

इस संबंध में सामान्य प्रशासन के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंद्र ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस हेडक्वार्टर, सभी विभागों के अध्यक्ष को आदेश जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि कर्मियों का एब्सेंटी, छुट्टी या किसी भी प्रकार का मामला हो उसके लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. आवेदन के बाद हीं उसपर निर्णय लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अब क्यूआर कोड के जरिए दे सकेंगे पुलिस के व्यवहार और कार्य का फीडबैक, कोतवाली थाने से हुई शुरुआत…

16 अगस्त से नई व्यवस्था होगी लागू

इसके लिए एचआरएमएस पोर्टल पर सभी कर्मियों का डेटा डालने के लिए संबंधित विभाग को कहा गया है. 16 अगस्त, 2024 से राज्यकर्मियों की छुट्टी का ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर सक्षम प्राधिकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाएगी. एक सितंबर 2024 से एचआरएमएस पोर्टल पर स्वीकृत छुट्टी के आधार पर ही स्थापना द्वारा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध कराई जाएगी.

 झारखंड में 10 कंपनियां करेंगी 13 हजार करोड़ का निवेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >