बिहार की बागमती नदी में उफान, सरकार ने संभावित बाढ़ को देखते हुए की ये प्लानिंग

Bihar Flood Alert: नेपाल में हो रही झमाझम बारिश का असर बिहार में दिखना शुरू हो गया है. राज्य की बागमती नदी में उफान आ गया है. इसकी वजह से तटीय इलाकों में खतरा बना हुआ है. लेकिन सरकार की तरफ से भी तैयारी पहले ही कर ली गई है. राज्य में 89 से अधिक ऊंची जगहों पर बाढ़ शरण स्थल बनाए जायेंगे.

Bihar Flood Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव है. रुक-रुककर जिलों में बारिश का दौर जारी है. लेकिन पड़ोसी देश नेपाल में तेज बारिश की वजह से बिहार में खतरा बढ़ गया है. मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी उफन आई है. नदी का जलस्तर बढ़ने से अभी ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लेकिन बिहार सरकार की ओर से पहले ही तैयारी तेज कर ली गई है.

संभावित बाढ़ से पहले सरकार की तैयारी

बिहार में संभावित बाढ़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देश पर बाढ़ आने पर अब तक सामुदायिक रसोई के संचालन करने के लिए टोटल 89 से अधिक जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां अस्थायी रूप में बाढ़ शरण स्थल बनाया जाएगा. बाढ़ शरण स्थल ऊंचे स्थानों पर स्थित स्कूल भवन, पंचायत भवन या अन्य ऊंची जमीन आदि पर बनेंगे, ताकि बाढ़ पीड़ितों को यहां सुरक्षित रखा जा सके.

ये सभी भी होंगी व्यवस्थाएं

मोबाइल मेडिकल टीम और मेडिकल कैंप आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर सभी शरण स्थल पर मेडिकल कैंप के लिए डॉक्टर, पारामेडिकल स्टाफ रहेंगे. बड़े शरण स्थलों के लिए मेडिकल कैंप लगाए जायेंगे और बाकी शरण स्थलों के लिए मोबाइल मेडिकल टीम गठित की जायेगी. हर मोबाइल टीम के साथ दो या तीन शरण स्थल जुड़े रहेंगे. इसके लिए टीम की प्रतिनियुक्ति रहेगी.

बाढ़ पीड़ितों का होगा निबंधन

बाढ़ आश्रय स्थल, बाढ़ शरण स्थलों पर आने वाले बाढ़ पीड़ितों का निबंधन कराया जायेगा. इसके लिए सभी बाढ़ शरण स्थल पर रजिस्ट्रेशन और काउंटर खोले जायेंगे, जो निबंधन सह कंट्रोल रूम के रूप में काम करेगा. इन सभी स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, मेडिकल कैंप, नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण, प्रसव की व्यवस्था सहित 6 महीने से दो साल तक के बच्चों के लिए विशेष खाने की व्यवस्था की जायेगी.

Also Read: बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार लेगी CEPT यूनिवर्सिटी की मदद, टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के लिए चयनित


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >