बिहार के इन किसानों को मिलेगा 20 हजार रुपये तक का मुआवजा, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Farmers News: खरीफ फसल में नुकसान झेलने वाले बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है. सरकार फसल नुकसान पर 20 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. पात्र किसान 31 अक्टूबर 2026 तक मुफ्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Farmers News: खरीफ सीजन में फसल खराब होने से परेशान किसानों के लिए राहत की खबर है. बिहार सरकार ने प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. इसके लिए ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना’ के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं. पात्र किसान 31 अक्टूबर 2026 तक मुफ्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

फसल के नुकसान के हिसाब से मिलेगी सहायता

इस योजना में सभी किसानों को एक जैसी राशि नहीं मिलेगी. फसल को हुए नुकसान के आधार पर सहायता राशि तय की जाएगी. अगर किसान की फसल को 20 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, तो उसे 7,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता मिलेगी.

वहीं, फसल का नुकसान 20 प्रतिशत से अधिक होने पर 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी.

अधिकतम 20 हजार रुपये मिलेंगे

योजना में जमीन की भी अधिकतम सीमा तय की गई है. एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक फसल नुकसान के लिए ही सहायता मिलेगी.

यानी नुकसान 20 प्रतिशत से ज्यादा होने पर भी किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर के हिसाब से ही राशि मिलेगी. इस तरह एक किसान को इस योजना के तहत अधिकतम 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिल सकती है.

अब तक 73 हजार किसानों ने किया आवेदन

फसल सहायता योजना को लेकर किसानों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 73 हजार किसान रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. ऐसे में पात्र किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा

इस योजना के लिए किसानों को किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. पूरी प्रक्रिया निःशुल्क ऑनलाइन है. किसान बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान फसल और जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.

आवेदन करने से पहले ये बात समझ लें

अगर आपकी खरीफ फसल को नुकसान हुआ है, तो पहले यह देख लें कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं. इसके बाद जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें.

31 अक्टूबर 2026 के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए पात्र किसान आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर दें.

Also Read: बिहार में पहली बार मानसिक रूप से बीमार पुरुषों के लिए खुलेंगे शेल्टर होम, इन जिलों में 100 लोगों के रहने की होगी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >