बिहार के चार बड़े एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट क्यों पड़े सुस्त? जानिए कहां अटका काम

Bihar Expressway Projects: बिहार के चार बड़े एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट फिलहाल अलग-अलग स्तर पर अटके हुए हैं. कहीं केंद्रीय मंजूरी का इंतजार है तो कहीं रूट तय होना बाकी है. जमीन अधिग्रहण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते काम धीमा है.

Bihar Expressway Projects: बिहार के सबसे अहम सड़क प्रोजेक्टों में शामिल पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का काम अभी आगे नहीं बढ़ पाया है. इस परियोजना को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है. जानकारी के मुताबिक करीब छह महीने पहले इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है.

डीपीआर तैयार हो रही, मंजूरी के बाद शुरू होगा अगला काम

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की जा रही है. इस एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे का एलायनमेंट पहले ही मंजूर हो चुका है. अब केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण से जुड़ी अगली प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे का रूट अभी तय नहीं

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार की सहमति मिल चुकी है, लेकिन इसका रूट यानी एलायनमेंट अभी तय नहीं हुआ है. इसके लिए एनएचएआई को एलायनमेंट कमेटी बनानी है. रूट तय होने के बाद राज्य सरकार से मंजूरी ली जाएगी. पूरी प्रक्रिया पूरी होने में अभी छह महीने से ज्यादा समय लग सकता है.

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण जारी

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का बड़ा हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा. इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए अभी कई जरूरी मंजूरियां मिलना बाकी हैं.

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के रूट में होगा बदलाव

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के एलायनमेंट में भी बदलाव किया जा रहा है. रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना को ध्यान में रखते हुए इसके रूट में संशोधन की तैयारी चल रही है. रूट में बदलाव पूरा होने के बाद ही इस परियोजना की अगली प्रक्रिया तेज हो पाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मंजूरियां मिलने के बाद तेज होगी रफ्तार

बिहार के इन बड़े एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्टों की रफ्तार फिलहाल मंजूरियों, एलायनमेंट तय होने और दूसरी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण धीमी है. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राज्य में सफर आसान होगा. साथ ही व्यापार, उद्योग और निवेश को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >