BDO आनंद कुमार के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.71 करोड़ की अकूत संपत्ति का खुलासा

Bihar EOU Raid: दरभंगा के बहादुरपुर BDO आनंद कुमार विभूति पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है. आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार को उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की. जांच में शुरुआती तौर पर 1.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से अधिक मिलने की बात सामने आई है.

Bihar EOU Raid: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है. मंगलवार को EOU की अलग-अलग टीमों ने उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की. कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है.


जांच में 1.71 करोड़ रुपये की ज्यादा संपत्ति का दावा

EOU के मुताबिक, भरोसेमंद सूत्र से मिली जानकारी की जांच के बाद आनंद कुमार विभूति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 13(2) और 13(1)(बी) के तहत FIR दर्ज की गई. तलाशी के लिए पटना की विशेष निगरानी अदालत से सर्च वारंट लिया गया था.

जांच में उनकी वैध आय और संपत्ति का हिसाब देखने पर शुरुआती तौर पर 17184000 रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिलने का पता चला है. EOU के अनुसार, यह रकम उनकी ज्ञात आय से करीब 121.87 प्रतिशत ज्यादा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन पांच जगहों पर चल रही है तलाशी

EOU की टीमों ने लालबेगिया, थाना चिरैया, पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक घर, फ्लैट नंबर 305, साई विहार अपार्टमेंट, आशोपुर, थाना दानापुर, पटना, बहादुरपुर, दरभंगा स्थित प्रखंड कार्यालय के कमरे, बहादुरपुर में सरकारी आवास और सरस्वती नगर, रोड नंबर 01, थाना अहियापुर, मुजफ्फरपुर स्थित निजी घर में तलाशी शुरू की है.

टीमों की ओर से दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और दूसरे संभावित सबूतों की जांच की जा रही है. EOU ने कहा है कि तलाशी पूरी होने के बाद बरामद सामान और आगे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 9 सितंबर को सहरसा, भागलपुर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिहार में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >