Electricity Rate: बिहार में बिजली कनेक्शन की नई दरें तय, 3 से 150 किलोवाट तक का रेट जानिए

Electricity Rate: बिहार में उद्योगों के लिए बिजली कंपनी ने नई कनेक्शन दरें तय की हैं. नई दरें दो वर्षों के लिए लागू होंगी.

Electricity Rate: बिहार में छोटे-बड़े उद्योगों के लिए बिजली कंपनी ने कनेक्शन दर तय कर दिया है. व्यवसाय करने वालों को अब अनुमान के आधार पर नहीं बल्कि कंपनी की ओर से तय दर के अनुसार ही नया बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. इस मसले को लेकर कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर की है. आयोग का फैसला आते ही प्रदेश में नई दरें प्रभावी हो जाएगी. फिलाहल नई दरें दो वर्षों के लिए लागू होंगी. बता दें कि यह सुविधा बहुमंजिली इमारतों, अपार्टमेंट, व्यवसायिक भवनों पर लागू नहीं होगी. तीन किलोवाट तक कनेक्शन लेने के लिए व्यवसाइयों को 27 सौ रुपये देने होंगे. इसे डोमेस्टिक केटेगरी में रखा गया है.

बिजली कंपनी 500 मीटर तक खुद लाइन खींचकर कनेक्शन देगी. सिंगल फेज में चार किलोवाट तक कनेक्शन के लिए 4500 रुपये लगेंगे, इसके अलवा अगर आपको सात किलोवाट तक का कनेक्शन चाहिए तो हर एक किलोवाट के लिए 500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. नई रेट के मुताबिक 19 किलोवाट के लिए 9150 रुपये प्रति किलोवाट, 20 से 44 किलोवाट तक 9700 रुपये प्रति किलोवाट और बड़े उद्योगों के लिए 45 किलोवाट से 150 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने पर 7000 रुपये प्रति किलोवाट के भुगतान करने होंगे.

प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम तेजी

बिहार में अभी स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है. इस काम को समय पर पूरा करने के लिए बिजली कंपनियों ने सभी जिलों के डीएम से सहयोग मांगा है. बता दें कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में अब तक 17 लाख 70 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. ग्रामीण इलाकों में मिशन मोड के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं. गांवों में भी अब तक 31 लाख 15 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं.

आयोग का फैसला होते ही नई दरें प्रभावी

नई दरें बिजली कंपनी ने बिहार में उद्योगों के लिए नए कनेक्शन के लिए तय की हैं, यानी अब व्यवसाइयों को निर्धारित दरों पर ही बिजली कनेक्शन दी जाएगी. ये दरें दो वर्षों के लिए लागू होंगी. नई रेट बड़ी बिल्डिंग्स, अपार्टमेंट, व्यवसायिक भवनों पर लागू नहीं होंगी. आयोग का फैसला आते ही नई दरें प्रभावी हो जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: पटना-टाटानगर वंदे भारत कल से शुरू, जानिए एग्जीक्यूटिव क्लास और CC का किराया

26 जिलों के अमीनों को कैथी लिपि का मिलेगा प्रशिक्षण, इस जिले में लगेगी पहली कक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >