Bihar Vidhan Sabha Election LIVE Update: राहुल गांधी का NDA पर वार, बोले- आपने मोदी-नीतीश को वोट दे कर गलती की, मौका है सुधार लीजिए

Bihar Vidhan Sabha Election 2020, LIVE News Update: बिहार में आज एक तरफ दूसरे चरण का मतदान जारी है तो वहीं तीसरे चरण के लिए प्रचार भी जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया और फिर सहरसा में चुनावी रैली को संबोधित किया. 17 जिलों के 94 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई है. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat khabar के साथ.

Live Updates
2:17 AM. 4 Nov 20 8:47 PM. 3 Nov

कांग्रेस ने पीएम से पूछा सवाल 

कांग्रेस के पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि 5 साल 6 साल आपने भारत माता के बच्चों के लिए क्या किया?आज आप इनके पीछे छुप कर वोट मांग रहे हैं. आपके लिए यह केवल एक नारा है, हमारे लिए एक जिम्मेदारी है.

1:41 AM. 4 Nov 20 8:11 PM. 3 Nov

महागठबंधन का 65 सीटें जीतने का दावा 

दूसरे चरण के मतदान के बाद राजद नेता मनोज कुमरा झा ने कहा कि हमने पहले चरण में जो लहर देखी, वह दूसरे चरण में भी जारी है. हमारा ये यकिन है कि महागठबंधन कम से कम 65 सीटें अपने नाम करेगी. हम पहले ही बहुमत के निशान को छू चुके हैं, अगले चरण में इसमें और वृद्धि होगी.

1:08 AM. 4 Nov 20 7:38 PM. 3 Nov

शाम 6 बजे तक 51.99% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 51.99% मतदान हुआ.

12:34 AM. 4 Nov 20 7:04 PM. 3 Nov

शाम पांच बजे तक 51. 80 फीसदी मतदान

कोरोना काल में भी बिहार के मतदाता झूम कर निकले. 17 सीटों के 94 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 51.80 फीसदी मतदान हुआ है. इसमें से आठ सीटों पर मतदान चार बजे ही संपन्न हो चुका है. अब भी कई जगहों पर लंबी कतार लगी हुई है. पटना में 46.57 जबकि बेगूसराय में 57.13 फीसदी मतदान हुआ है.

12:34 AM. 4 Nov 20 7:04 PM. 3 Nov

पुष्पम प्रिया को जिला प्रशासन ने बना दिया निर्दलीय!

पुष्पम प्रिया बांकीपुर से द प्लूरल्स पार्टी की उम्मीदवार हैं या निर्दलीय हैं? यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में पुष्पम प्रिया को निर्दलीय बताया है. जबकि पुष्पम प्रिया द प्लूरल्स पार्टी से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी जारी उम्मीदवारों की सूची में पुष्पम प्रिया को द प्लूरल्स पार्टी का उम्मीदवार बताया गया है और चेस बोर्ड चुनाव चिह्न आवंटित होने की जानकारी दी गयी है.

Bihar Chunav 2020: जब मंच से CM नीतीश कुमार ने जीत लिया विरोधियों का दिल, देखिए VIDEO

12:34 AM. 4 Nov 20 7:04 PM. 3 Nov

Rahul Gandhi rally: राहुल गांधी का एनडीए पर वार

कटिहार में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को एक क्विंटल धान के बदले 2500 रुपया मिलता है जबकि बिहार में मात्र 700 रुपये. कहा कि बिहार के किसानों ने नीतीश जी को मुख्यमंत्री बना कर, नीतीश जी-मोदी जी को वोट देकर गलती कर दी. अब मौका है अपनी गलती सुधार लीजिए.

मुख्य बातें

Bihar Vidhan Sabha Election 2020, LIVE News Update: बिहार में आज एक तरफ दूसरे चरण का मतदान जारी है तो वहीं तीसरे चरण के लिए प्रचार भी जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया और फिर सहरसा में चुनावी रैली को संबोधित किया. 17 जिलों के 94 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई है. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat khabar के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >