बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बांका और कटोरिया की सीट भाजपा के खाते में, बीजेपी ने इन चेहरों को बनाया अपना उम्मीदवार...

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है. भाजपा और जदयू ने आज पटना में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर सीटों की स्थित भी स्पष्ट कर दी है. वहीं भाजपा ने पहले चरण के मतदान के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं. गठबंधन में जो सीटें बीजेपी के हिस्से में आई है, पार्टी ने सीटों की उस सूची को भी जारी कर दिया है. बांका जिले की दो विधानसभा भाजपा के खाते में आई है, जिसपर पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं.

बांका: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है. भाजपा और जदयू ने आज पटना में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर सीटों की स्थित भी स्पष्ट कर दी है. वहीं भाजपा ने पहले चरण के मतदान के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं. गठबंधन में जो सीटें बीजेपी के हिस्से में आई है, पार्टी ने सीटों की उस सूची को भी जारी कर दिया है. बांका जिले की दो विधानसभा भाजपा के खाते में आई है, जिसपर पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं.

बांका जिले की दो सीटे भाजपा के हिस्से में 

एनडीए गठबंधन में हुए सीट बंटवारे के अनुसार, बांका जिलान्तर्गत आने वाली कुल 5 सीटों में 2 सीटें भाजपा के खाते में आई है. जिसके लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी तय कर लिया है. भाजपा के हिस्से में बांका जिले की दो सीटें, बांका और कटोरिया आई हैं.

बीजेपी ने बांका और कटोरिया सीट से इन्हें बनाया उम्मीदवार 

भाजपा ने बांका सीट पर राम नारायण मंडल और कटोरिया सीट पर निक्की हेम्ब्रम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा ने कहलगांव सीट पर पवन यादव को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस उम्मीदवार से होगी टक्कर
28 अक्टूबर को होना है मतदान, 08 सितंबर तक पर्चा भर सकेंगे प्रत्याशी 

बता दें कि बांका जिलान्तर्गत आने वाली कुल 5 सीटों पर पहले चरण में यानि 28 अक्टूबर को ही मतदान होना है. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिला की अंतिम तिथि 08 सितंबर है. नामांकन पत्रों की जांच का काम नौ अक्टूबर को पूरा किया जाएगा। चुनाव आयोग ने 12 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >