बिहार विधानसभा चुनाव 2020 Updates: NDA में सीटों का एलान, बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार

Bihar Vidhan Sabha Election Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तहत 243 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है. मंगलवार को राजधानी पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नीतीश से इसका ऐलान किया. बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.

Live Updates
4:17 AM. 7 Oct 20 10:47 PM. 6 Oct

JDU ने विधानसभा सीटों की जारी की सूची

एनडीए (NDA) में मंगलवार को सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान कर दिया गया. इसके तहत भाजपा 121 सीटों पर और जदयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जनता दल यूनाइटेड ने विधानसभा सीटों की अपनी सूची जारी कर दी है.

4:17 AM. 7 Oct 20 10:47 PM. 6 Oct

राजद विधायक अनवर आलम की बिगड़ी तबीयत

आरा के राजद विधायक अनवर आलम की एक गांव में लोगों से मुलाकात करते वक्त सीने में दर्द की शिकायत दर्द हुई. उन्हें तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया. बता दें कि आरा से राजद ने इस बार अनवर आलम का टिकट काट दिया है. आरा सीट भाकपा माले को दी गयी है.

2:26 AM. 7 Oct 20 8:56 PM. 6 Oct

नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेता : भाजपा

लोजपा नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए भाजपा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की जिसमें दोनों दल करीब करीब बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

1:22 AM. 7 Oct 20 7:52 PM. 6 Oct

सीएम नीतीश के खिलाफ पत्र पर बिहार की राजनीति गरम

चिराग पासवान ने सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर सभी दोषियों को जेल भेजने की बात कही है. उन्‍होंने योजना की लंबित राशि के तुरंत भुगतान की भी मांग की, ताकि अधूरे पड़े कार्य पूरे किए जा सकें. चिराग के बयानों से बाद बिहार राजनीति गरम हो गई है.

12:16 AM. 7 Oct 20 6:46 PM. 6 Oct

सीएम नीतीश ने रामविलास पासवान पर कही ये बात 

नीतीश कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कौन क्या बोलता है इसमें मुझे कोई रुचि नहीं। रामविलास पासवान अस्वस्थ हैं और हम सब चाहते हैं कि वो जल्द स्वस्थ हों। रामविलास जी जो राज्यसभा पहुंचे हैं क्या बिना JDU की मदद के पहुंचे? बिहार विधानसभा में कितनी सीटें हैं उनके पास? दो. BJP-JD(U) ने ही उन्हें टिकट देकर राज्यसभा पहुंचाया.

12:16 AM. 7 Oct 20 6:46 PM. 6 Oct

राजद ने साधा निशाना

राजद ने NDA के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा है. राजद ने अपने ट्वीट में लिखा कि NDA के प्रेस वार्ता में बस तेजस्वी यादव ही ही छाए हैं! अपने सरकार की कोई बात नहीं! अपनी कोई बात बात नहीं! अपनी प्रेस वार्ता में बस युवा तेजस्वी की बात! राजद ने आगे लिखा कि अगले महीने जनता खुद आपको पकड़कर कुर्सी से उतार देगी.

मुख्य बातें

Bihar Vidhan Sabha Election Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तहत 243 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है. मंगलवार को राजधानी पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नीतीश से इसका ऐलान किया. बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >