Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, PM Modi Rally LIVE Update: लालू परिवार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

Bihar Chunav 2020, PM Narendra Modi Rally Live News Update: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) मुजफ्फपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहै हैं. जनसभा के लिए सुरक्षा तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया गया. एसपीजी ने जनसभा स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए जवानों को तैनात कर दिया. पुलिस (Bihar Police news) की टीम जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग में जुट गयी है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर जनसभा स्थल, आसपास के मकानों पर भी सशस्त्र पुलिस बल दूरबीन के साथ तैनात रहेंगे. पीएम के साथ ही आज राहुल गांधी (Rahul gandhi) की भी दो रैली है, राहुल वाल्मिकीनगर और दरभंगा में सभा को संबोधित करेंगे. पीएम रैली की हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Live Updates
2:14 AM. 29 Oct 20 8:44 PM. 28 Oct

राहुल गांधी का पीएम पर निशाना 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम सरकार चलाना जानते हैं, आपके मन की बात जानते हैं,हाँ, हम झूठ बोलना नहीं जानते,ना कभी सीखेंगे! उन्होंने आगे कहा कि बदलाव की राह पर बिहार की जनता के ज़बरदस्त जोश को सलाम

2:14 AM. 29 Oct 20 8:44 PM. 28 Oct

नीतीश कुमार ने कही ये बात

रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 8 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई वहीं दरभंगा में दूसरा एम्स अस्पताल बनने जा रहा है. बिहार अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ने लगा है. जनता का साथ लगातार मिल रहा है और इसी स्नेह के साथ हम बिहार को और भी विकसित करने में कामयाब होंगे.

2:14 AM. 29 Oct 20 8:44 PM. 28 Oct

राहुल गांधी का पीएम पर तंज 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में वादा किया था कि वह बिहार की चीनी मिलों को चालू कराएंगे और जब अगली बार आएंगे तो यहां की मिल में बनी चीनी को चाय में मिलाकर पिएंगे। मैं पूछता हूं पीएम आपके साथ चाय पीये क्या?

8:36 PM. 28 Oct 20 3:06 PM. 28 Oct

पीएम ने पटना में कहा…

पीएम मोदी लालू परिवार पर जमकर बरसे. पीएम ने पटना की रैली में कहा, ‘पहले अस्पताल में एक डॉक्टर का मिलना दुर्लभ था. अब जगह-जगह मेडिकल कॉलेज और AIIMS जैसी सुविधाओं की आकांक्षा है. पहले गांव-गांव में मांग थी कि किसी तरह खड़ंजा बिछ जाए, अब हर मौसम में बनी रहने वाली चौड़ी सड़कों की आकांक्षा है.

8:36 PM. 28 Oct 20 3:06 PM. 28 Oct

राहुल ने कहा…

वाल्मिकी नगर में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदी जी, अंबानी जी, अदानी जी के पुतले जलाए गए. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दुख की बात है कि दशहरे पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया.

8:36 PM. 28 Oct 20 3:06 PM. 28 Oct

राहुल गांधी वाल्मिकीनगर पहुंचे

बिहार में चुनावी रैली को लेकर राहुल गांधी वाल्मिकीनगर पहुंच गए हैं. राहुल यहां सभा को संबोधित करेंगे.

मुख्य बातें

Bihar Chunav 2020, PM Narendra Modi Rally Live News Update: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) मुजफ्फपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहै हैं. जनसभा के लिए सुरक्षा तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया गया. एसपीजी ने जनसभा स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए जवानों को तैनात कर दिया. पुलिस (Bihar Police news) की टीम जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग में जुट गयी है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर जनसभा स्थल, आसपास के मकानों पर भी सशस्त्र पुलिस बल दूरबीन के साथ तैनात रहेंगे. पीएम के साथ ही आज राहुल गांधी (Rahul gandhi) की भी दो रैली है, राहुल वाल्मिकीनगर और दरभंगा में सभा को संबोधित करेंगे. पीएम रैली की हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >