27 लोगों के चुनाव लड़ने पर बैन
चुनाव आयोग बिहार में 27 लोगों को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल पिछले चुनाव में चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं देने के कारण एक्शन लेते हुए चुनाव लड़ने पर बैन लगाया है. आयोग ने सभी लोगों की लिस्ट जिलाधिकारियों के पास भेज दी है. सभी पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया गया है. जिन 27 लोगों पर प्रतिबंध लगाया है वो 17 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के हैं
गायघाट से रघुनाथ प्रसाद सिंह, हथुआ से संजय मौर्य और फारुख खान,कुम्हरार से सुबोध कुमार,हायाघाट से मोहम्मद अरशद और रामसखा पासवान, कुशेश्वरस्थान से तुरंती सदा, बेनीपुर से ताराकांत झा, बेनीपुर से जितेंद्र पासवान और अनंत कुमार के साथ ही औरंगाबाद से संजीत चौरसिया, कुटुंबा से रंजीत कुमार, कुढ़नी से सरजीत सुमन, अशर्फी शनि, अभय कुमार ,पूजा कुमारी और कुमार विजय,केवटी से विजय कुमार, अशोक झा, खगड़िया से बबीता देवी, पातेपुर से लखींद्र पासवान, परबत्ता से सतीश प्रसाद सिंह, भोरे से जानकी देवी, शर्मा देवी, बेलदौर से बिंदु देवी पर प्रतिबंध लगाया गया गया है.