Bihar Vidhan sabha chunav 2020: चुनाव के पहले जारी है दल बदल का खेल, RJD में शामिल हुए JDU के पूर्व सांसद

Bihar Vidhan sabha chunav 2020: सोमवार को पूर्व सांसद विश्वमोहन मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल ज्वाइन कर लिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पूर्व सांसद को राजद की सदस्यता दिलायी.

Bihar Vidhan sabha Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होने वाली है. इसके पहले सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. चुनाव के पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल का सिलसिला भी जारी है. इसी बीच सोमवार को पूर्व सांसद विश्वमोहन मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल ज्वाइन कर लिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पूर्व सांसद को राजद की सदस्यता दिलायी.

बता दें विश्वमोहन मंडल जेडीयू के पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता में से एक रहे हैं. वो सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए. विश्वमोहन मंडल को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने राजद की सदस्यता दिलायी. बड़ी बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों के नामों को फाइनल करने में जुटे हैं.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020: ये 35 लाख साइलेंट वोटर बदल सकते हैं बिहार का चुनावी समीकरण, सारी पार्टियों की है इनपर नजर

बता दें कि मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सकती है. अंदाजा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और जदयू के बीच सीट शेयरिंग का ऐलान भी हो सकता है. वहीं सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड ने सोमवार को पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इन उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दिया गया. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >