Bihar Election Update 2020 : राजनाथ, नड्डा, योगी समेत कई नेताओं की आज सभाएं, जानें कौन कहां करेंगे रैली

Bihar Election Update 2020 : इस चुनाव प्रचार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहली बार सभा हो रही है.

पटना. पहले चरण का चुनाव प्रचार जैसे-जैसे समाप्ति की तरफ बढ़ता जा रहा है. वैसे-वैसे भाजपा के स्टार प्रचारकों का दौरा तेजी से बढ़ता जा रहा है.

इस क्रम में बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत सभी प्रमुख नेताओं की जन सभाएं अलग-अलग विधानसभाओं में होगी.

इस चुनाव प्रचार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहली बार सभा हो रही है.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की दोपहर 12 बजे सन्हौला के तारर व कहलगांव के पडरिया खेल मैदान में जनसभा होगी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >