Bihar Election LIVE Updates: ‘हम’ विधायक दल के नेता चुने गए मांझी, कहा- मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे
Bihar Election LIVE Updates, Bihar MLC Election, CM Nitish kumar Shapath kab lenge, Bihar BJP: बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ होने के बाद अब सबकी निगाहें नये सरकार पर है. बिहार में अब सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे इस पर भी बात होगी. किस पार्टी के कितने नेता मंत्री बनेंगे इस पर भी कयासबाजी तेज है. बिहार से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर
Bihar Election LIVE Updates: ‘हम’ विधायक दल के नेता चुने गए मांझी, कहा- मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे
Live Updates
3:30 AM. 13 Nov 2010:00 PM. 12 Nov
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नयी सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे : मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी बृहस्पतिवार को अपने चार सदस्यीय विधायक दल के नेता चुने गए. मांझी के यहां स्थित आवास पहुंचे ‘हम’ के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी विधायक दल का नेता चुना. बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर ‘हम’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मांझी को सम्मानित किया गया. मांझी निवर्तमान विधानसभा में ‘हम’ के अकेले विधायक हैं. मांझी ने कहा कि एक बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे.
2:25 AM. 13 Nov 208:55 PM. 12 Nov
बिहार में जनादेश नीतीश के पक्ष में नहीं : कांग्रेस
चिदंबरम ने कहा, ‘‘हम बिहार में अपने प्रदर्शन से निराश हैं. मुझे भरोसा है कि सीडब्ल्यूसी इसकी समीक्षा करेगी और बयान जारी करेगी.” बिहार में चुनाव नतीजे बताते हैं कि जनादेश बदलाव के बहुत करीब आया. हम जनादेश को स्वीकार करते हैं.
2:25 AM. 13 Nov 208:55 PM. 12 Nov
अगले सप्ताह शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार
नीतीश कुमार अगले सप्ताह चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन शपथ ग्रहण की तिथि को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. राजनीतिक हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह सोमवार को शपथ लेंगे
2:25 AM. 13 Nov 208:55 PM. 12 Nov
सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की डेट अभी तय नहीं की गई है. कल चारों घटक दलों की बैठक में चर्चा कर सभी चीजें तय की जाएंगी. मुख्यमंत्री पद पर हमारा दावा नहीं इस पर फैसला एनडीए करेगा.
2:25 AM. 13 Nov 208:55 PM. 12 Nov
कल होगी NDA की बैठक
शपथ ग्रहण समारोह की डेट अभी तय नहीं की गई है. कल चारों घटक दलों की बैठक होगी जिसमें चर्चा कर सभी चीजें तय की जाएंगी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
2:25 AM. 13 Nov 208:55 PM. 12 Nov
लोगों ने एनडीए को जनादेश दिया है और हम सरकार बनाएंगे: बिहार के सीएम नीतीश कुमार
मुख्य बातें