Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार की आज होंगी पांच जनसभाएं, जानें पूरा कार्यक्रम

Bihar Election : आफाक अहमद खां ने पार्टी नेताओं को कोरोना को लेकर जरूरी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है.

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पांच जनसभाएं करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी मौजूद रहेंगे.

इस दौरान कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टैंसिंग सहित तमाम गाइडलाइन के पालन करने की अपील की गयी है.

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खां ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न माध्यमों से जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं.

कोरोना को देखते हुए इस विस चुनाव में वह डिजिटल माध्यम से भी संवाद स्थापित कर रहे हैं. कई जगह मुख्यमंत्री चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं.

इसी क्रम में 19 अक्तूबर को उनकी पहली सभा गया के शेरघाटी स्थित रंगलाल उच्च विद्यालय मैदान में होगी.

दूसरी सभा औरंगाबाद के रफीगंज स्थित आरबीआर उच्च विद्यालय में व तीसरी सभा गया जिले के चिल्ड्रेन पार्क मैदान, टेकारी में होगी.

चौथी सभा अतरी के उच्च विद्यालय मैदान, टेटुआ में और पांचवी घोसी विस क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान हुलासगंज में होगी.

आफाक अहमद खां ने पार्टी नेताओं को कोरोना को लेकर जरूरी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >