Bihar Election 2020 : सोनाक्षी ने दी भाई लव को बधाई, कहा-ऑल द बेस्ट भईया

Bihar Election 2020 : सोनाक्षी ने अपने भाई को पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने पर बधाई दी है.

पटना : बिहारी बाबू की बेटी और बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बड़े भाई लव सिन्हा के राजनीति में आने के फैसले का स्वागत किया है. सोनाक्षी ने अपने भाई को पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने पर बधाई दी है.

सोनाक्षी ने लिखा कि बिहार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले मेरे बड़े भाई लव सिन्हा पर मुझे गर्व है. हमें वास्तव में युवाओं और अच्छे लोगों की आवश्यकता है जो हमारे देश के लिए कदम बढ़ाएं और इस नई यात्रा में शामिल होने में उन्हें खुशी महसूस हों! ऑल द बेस्ट भईया.

सोनाक्षी सिन्हा भाई लव सिन्हा को उभरते राजनीतिक करियर की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘बिहार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले मेरे बडे भाई लव सिन्हा पर मुझे गर्व है. हमें वास्तव में युवाओं और अच्छे लोगों की आवश्यकता है जो हमारे देश के लिए कदम बढाएं और इस नई यात्रा में शामिल होने में उन्हें खुशी महसूस हों! ऑल द बेस्ट भईया.’

कांग्रेस के उम्मीदवार है लव

लव बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पटना के बांकीपुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन किया था. नामांकन करने से पहले मां का आशीर्वाद लिया. लव के चुनाव प्रचार में सोनाक्षी के आने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है, लेकिन पत्रकारों से बात करते हुए लव सिन्हा ने केवल पिता शत्रुघ्न सिन्हा के आने की बात कही है.

लोकसभा चुनाव हार गये थे माता-पिता

लव सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 में पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार थे, लेकिन वह चुनाव हार गये. लव की मां पूनम सिन्हा भी 2019 में लोकसभा का चुनाव लखनऊ से सपा के टिकट पर लड़ी थी, लेकिन वह हार गयी थी. अब सबकी नजर लव सिन्हा पर हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >