Bihar Election 2020, PM Modi Rally LIVE: PM ने फोन से ली कोरोना पॉजिटिव सुशील मोदी के स्वास्थ्य की जानकारी, AIIMS में भर्ती हैं डिप्टी सीएम

Bihar Election 2020, Live PM Modi Addresses Rally in Bihar News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं की शुरुआत आज से हो गई. पीएम मोदी की पहली रैली सासाराम में हुई. यहां पीएम मोदी ने कृषि कानून, धारा 370 आदि का जिक्र पर विपक्ष पर निशाना साधा. विपक्षी पार्टी राजद पर भी तंज कसे. केंद्र की योजनाओं का बखान किया. पीएम की रैली गया और भागलपुर में भी हुई. बिहार इलेक्शन 2020 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे PrabhatKhabar.com के साथ.

Live Updates
3:31 AM. 24 Oct 20 10:01 PM. 23 Oct

तीसरे चरण में 1249 का नामांकन वैध

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर नामांकन करने वाले कुल 1411 उम्मीदवारों में 1249 का नामांकन वैध पाया गया है़ स्क्रूटनी के बाद 162 नामांकन अवैध पाये जाने पर निरस्त कर दिये गये है़ं पहले चरण की 71 सीटों पर 1066, दूसरे चरण की 94 सीटों पर कुल 1464 उम्मीदवार है़ं वाल्मीकिनगर लोकसभा उपनिर्वाचन, 2020 के लिए नामांकन करने वाले सभी सात प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है़ 23 अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तक किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया था.

3:31 AM. 24 Oct 20 10:01 PM. 23 Oct

BJP विधायक के काफिले पर हमला

गोपालगंज जिले के हरदिया गांव में शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे सदर विधायक के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. जिसमें विधायक की पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. काफिले पर हुए इस हमले के बाद विधायक के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है.

2:42 AM. 24 Oct 20 9:12 PM. 23 Oct

बिहार में जनसभा को संबोधित करते पीएम ने स्वामित्व योजना (Svamitva Scheme)का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामित्व योजना की शुरुआत की है. इस योजना में सब कुछ टेक्नोलॉजी के माध्यम से हो रहा है.

2:42 AM. 24 Oct 20 9:12 PM. 23 Oct

PM ने फोन पर ली कोरोना पॉजिटिव सुशील मोदी के स्वास्थ्य की जानकार

2:42 AM. 24 Oct 20 9:12 PM. 23 Oct

राजद पर पीएम का तंज

राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसते हुए पीएम ने आज कहा कि जो लोग कभी बिहार पर शासन करते थे, वे अब “अपनी लालची आंखों से विकासशील राज्य” देख रहे हैं.

2:42 AM. 24 Oct 20 9:12 PM. 23 Oct

महामारी के बीच बिहार लोकतंत्र को करेगा मजबूत – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच ये दुनिया का पहला बड़ा चुनाव है, जहां इतनी बड़ी संख्या में मतदान होने वाला है. नज़र इस बात पर है कि खुद को सुरक्षित रखते हुए, बिहार लोकतंत्र को मजबूत कैसे करता है.

मुख्य बातें

Bihar Election 2020, Live PM Modi Addresses Rally in Bihar News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं की शुरुआत आज से हो गई. पीएम मोदी की पहली रैली सासाराम में हुई. यहां पीएम मोदी ने कृषि कानून, धारा 370 आदि का जिक्र पर विपक्ष पर निशाना साधा. विपक्षी पार्टी राजद पर भी तंज कसे. केंद्र की योजनाओं का बखान किया. पीएम की रैली गया और भागलपुर में भी हुई. बिहार इलेक्शन 2020 से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे PrabhatKhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >