Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Live Photos Updates: दानापुर और बेतिया विधानसभा में वोट बहिष्कार, देखें चुनाव से जुड़ी सभी लेटेस्ट फोटो व हर अपडेट

Second Phase Bihar Election, Live Photos, Real Time Pics: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में वोटरों का उत्साह देखेते बन रहा है. इस चरण में कुल 94 सीटों पर 1464 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है. इनमें कुछ बड़े चेहरों की साख दांव पर है. उनमें महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव, भाई तेजप्रताप यादव, प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, भाजपा के नंद किशोर यादव समेत अन्य. आइये देखें इस चरण से जुड़ी सभी लेटेस्ट फोटो, इमेजेस..

Live Updates
6:29 PM. 3 Nov 20 12:59 PM. 3 Nov

पटना जिला के मतदान में सक्रिय सहभागिता के सर्टिफिकेट

पटना जिला के मतदान में सक्रिय सहभागिता करने वाले PWD एवं वरिष्ठ मतदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया.

6:23 PM. 3 Nov 20 12:53 PM. 3 Nov

वीआइपी के मुकेश सहनी ने पत्नी संग डाला वोट

कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के अफजला मध्य विद्यालय खेबा में बूथ संख्या 31 पर वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पत्नी कविता के साथ मतदान किया. उन्होंने कहा पूर्व बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

6:23 PM. 3 Nov 20 12:53 PM. 3 Nov

नालंदा जिले में नियमों का पालन कर वोटिंग

नालंदा जिले में एक मतदान केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन करके मतदान करते ग्रामीण.

6:23 PM. 3 Nov 20 12:53 PM. 3 Nov

ग्लव्स एवं मास्क के डिस्पोजल के लिए पीपीई किट पहल कर पहुंची टीम

मतदान के दौरान प्रयोग किए जाने वाले ग्लव्स एवं मास्क के डिस्पोजल के लिए तैयार बायोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन टीम मतदान केंद्र पहुंची. देखें पटना जिले की वीडियो

6:23 PM. 3 Nov 20 12:53 PM. 3 Nov

बेगूसराय में मतदान

बेगूसराय जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय, मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया.

6:23 PM. 3 Nov 20 12:53 PM. 3 Nov

कन्हैया ने डाला वोट

कन्हैया कुमार ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया. उन्होंने लिखा है कि युवा हैं तैयार, बदलेंगे बिहार

मुख्य बातें

Second Phase Bihar Election, Live Photos, Real Time Pics: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में वोटरों का उत्साह देखेते बन रहा है. इस चरण में कुल 94 सीटों पर 1464 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है. इनमें कुछ बड़े चेहरों की साख दांव पर है. उनमें महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव, भाई तेजप्रताप यादव, प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, भाजपा के नंद किशोर यादव समेत अन्य. आइये देखें इस चरण से जुड़ी सभी लेटेस्ट फोटो, इमेजेस..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >